फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un's sister says North Korea's weapons not for exports after US sanctions Russian firms

Russia-Ukraine War: 'हमारे हथियार किसी को बिक्री के लिए नहीं', किम जोंग की बहन ने खारिज किया अमेरिका का दावा

Fri, 17 May 2024 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,प्योंगयांग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 04:04 PM IST
सार

अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच प्योंगयांग और मॉस्को के बीच सैन्य उपकरणों के हस्तांतरण में शामिल होने के लिए तीन रूसी संस्थाओं और दो रूसी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया। इतना ही नहीं अमेरिका ने यह दावा भी किया था कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस के युद्ध का समर्थन करने के लिए उसे हथियारों की आपूर्ति की है।

विज्ञापन
Kim Jong Un's sister says North Korea's weapons not for exports after US sanctions Russian firms
किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने रूस को हथियार देने के अमेरिका के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच किसी भी तरह का सैन्य सहयोग नहीं है। किम की बहन ने कहा कि उनके देश के हथियार रूस या किसी अन्य देशों के लिए बिक्री के लिए नहीं हैं, बल्कि वे दक्षिण कोरिया से बचाव के लिए हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका लगातार उत्तर कोरिया पर रूस को सैन्य सहयोग के साथ ही हथियार देने के आरोप लगाते रहे हैं। 

विज्ञापन


उनका यह बयान तब आया है जब गुरुवार को अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच प्योंगयांग और मॉस्को के बीच सैन्य उपकरणों के हस्तांतरण में शामिल होने के लिए तीन रूसी संस्थाओं और दो रूसी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया। इतना ही नहीं अमेरिका ने यह दावा भी किया था कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस के युद्ध का समर्थन करने के लिए उसे हथियारों की आपूर्ति की है।
विज्ञापन


किम यो जोंग ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि हमारी सैन्य तकनीकी क्षमताओं को किसी भी देश में निर्यात करने या उन्हें जनता के लिए खोलने का कोई इरादा नहीं है। किम ने दक्षिण कोरिया-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास के स्पष्ट संदर्भ में कहा कि कई रॉकेट लांचर और मिसाइलों सहित उत्तर कोरिया के सामरिक हथियारों का उद्देश्य दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने लगाया था प्रतिबंध
गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य उपकरणों की सप्लाई करने के आरोपी पांच व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को जारी बयान में अमेरिका ने यह भी दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के लिए उत्तर कोरिया पर भरोसा जताया। अमेरिका के मुताबिक रूस और कोरिया के संबंध वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए व्यापक खतरा पैदा करते हैं। 

बता दें कि उत्तर कोरिया द्वारा किसी भी तरह के हथियार या सैन्य उपकरणों की खरीद-बिक्री पर यूएन पाबंदी लगा रखी है। साथ ही अमेरिका और उसके अन्य सहयोगी पश्चिमी देश रूस पर उत्तर कोरिया से सैन्य प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहायता के बदले में यूक्रेन युद्ध के लिए तोपखाने, मिसाइल और दूसरे हथियार खरीदने के आरोप लगाते रहे हैं।


इसके अलावा, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और उसके सहयोगियों के सैन्य अभ्यासों को उसके खिलाफ आक्रमण का पूर्वाभ्यास बता रहा है। हालांकि सियोल और वाशिंगटन ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed