दक्षिण कोरिया के लिए गंभीर चेतावनी है मिसाइल प्रक्षेपण, किम जोंग ने भी चेताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरिया को संगीन चेतावनी के तौर पर नई तरह के सामरिक निर्देशित हथियार के प्रक्षेपण की निगरानी की। उत्तर कोरिया के समुद्र में दो मिसाइलों को दागने के एक दिन बाद शुक्रवार को सरकारी मीडिया केसीएनए ने बताया कि किम ने निजी रूप से मिसाइलों के प्रक्षेपण के लिए निर्देशित दिए और इसके नतीजों पर संतोष जताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच पिछले महीने अचानक हुई बैठक के बाद यह उत्तर कोरिया का यह पहला मिसाइल परीक्षण है। यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू होने वाले युद्धाभ्यास के ठीक पहले हुआ है।
उत्तर कोरिया ने पहले भी आगाह किया था कि इस तरह के युद्धाभ्यास से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण पर होने वाली वार्ता प्रभावित हो सकती है। किम और ट्रंप असैन्यीकृत क्षेत्र में 30 जून को हुई बैठक में वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए थे।
चेतावनी नजरअंदाज न करें: किम
दक्षिण कोरिया में अमेरिका के करीब 30 हजार सैनिकों की तैनाती और उनके वार्षिक युद्धाभ्यास का प्योंगयांग हमेशा विरोध करता रहा है। किम जोंग ने दक्षिण कोरिया पर एक तरफ शांति वार्ता करने और दूसरी तरफ उस पर हथियार आयात कर संयुक्त सैन्य अभ्यास का दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। किम ने कहा कि दक्षिण कोरियाई नेताओं को प्योंगयांग की चेतावनी को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए।