फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kiev residents resorting to yoga to calm their mind amid war with Russia

Russia: रूस से जंग के बीच मन को शांत करने के लिए योग का सहारा ले रहे कीववासी, सैकड़ों लोग ले रहे प्रशिक्षण

Mon, 06 Mar 2023 05:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 05:28 AM IST
सार

घर के लिविंग रूम से कई लोगों को रोज वर्चुअल रूप से योग सिखाने वाले योग शिक्षक पाव्लो बुब्लिक के मुताबिक, लोग उनसे कहते हैं कि वे आंतरिक संतुलन चाहते हैं और योग उनके जीवन में स्थायित्व ला रहा है।

विज्ञापन
Kiev residents resorting to yoga to calm their mind amid war with Russia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP

विस्तार

रूसी हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की राजधानी कीव में रोज कई बार बजने वाले हमलों के सायरन के बीच कीव में सैकड़ों लोग अब योग करके खुद को शांत रख रहे हैं। युद्ध में कीव में 30 से ज्यादा पेशेवर योग स्टूडियो संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें सैकड़ों ग्राहक योगासन करते हैं और ध्यान लगाते हैं। कुछ स्टूडियो वर्चुअल क्लासों से योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

विज्ञापन


घर के लिविंग रूम से कई लोगों को रोज वर्चुअल रूप से योग सिखाने वाले योग शिक्षक पाव्लो बुब्लिक के मुताबिक, लोग उनसे कहते हैं कि वे आंतरिक संतुलन चाहते हैं और योग उनके जीवन में स्थायित्व ला रहा है। खास बात यह है कि न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी योग में रुचि ले रहे हैं। 
विज्ञापन


कीव के बाहरी इलाके के योग स्टूडियो ओएसिस में दर्जनों बच्चे रोज तेतियाना नेमिकिना से योगासन सीखने आते हैं। ज्यादातर बार हवाई हमलों से किए गए ब्लैकआउट के कारण अंधेरे में फ्लैशलाइटों की रोशनी में योगासन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेतियाना कहती हैं कि योग करते ही डर की जगह शांति और परम आनंद जगह बना लेता है। योग से जुड़े वीडियो बनाने वाले अभिनेता मक्सिम बुर्लाका बताते हैं कि योग से स्थिर हुए चित्त से बेहतर शारीरिक चुस्ती हासिल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed