फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khalistani terrorist Happy Passia extradited from US soon Indian security agencies

Happy Passia: खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया जल्द अमेरिका से लाया जाएगा भारत, कई हमलों का है आरोपी

Mon, 07 Jul 2025 12:34 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

भारत में कई हमलों का आरोपी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया को जल्द भारत लाया जा सकता है। सरकार की एजेंसियां उसके प्रत्यपर्ण को लेकर काम कर रही हैं। एनआईए ने पासिया पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। 

विज्ञापन
Khalistani terrorist Happy Passia extradited from US soon Indian security agencies
हैप्पी पासिया - फोटो : X/@FBISacramento

विस्तार

वांछित खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि फिलहाल अमेरिका की हिरासत में मौजूद हैप्पी पासिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल्द ही भारत लाया जा सकता है। एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम भी हैप्पी पासिया पर रखा है

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय एजेंसियों ने पासिया के प्रत्यर्पण के बारे में भारत में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हैप्पी पासिया को 17 अप्रैल को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अमेरिकी आव्रजन एवं कस्टम प्रवर्तन एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के साथ लंबे समय से चल रहे समन्वय के चलते संभव हुई थी। हैप्पी पासिया पर पंजाब में कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने उसे पकड़ा था। वह दो अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ था और अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल कर रहा था। पिछले छह महीने में पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों में हैप्पी पासिया का हाथ होने का आरोप है। इसे देखते हुए उसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई हमलों का आरोपी है पासिया
 साल 2023 से 2025 के बीच हैप्पी पासिया ने पंजाब और अन्य राज्यों में टारगेट किलिंग, पुलिस ठिकानों पर ग्रेनेड हमले और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। हैप्पी पासिया का नाम सबसे पहले 10 सितंबर, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक कोठी में हुए ग्रेनेड हमले में सामने आया था। पासिया ने अमेरिका से फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और बताया था कि यह हमला पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर किया गया था। पिछले सात महीनों में पासिया के खिलाफ चंडीगढ़ और पंजाब में बम धमाके से जुड़े कुल 12 मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 10 जुलाई को याचिकाओं पर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed