फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kashmir dispute an internationally recognised issue, must be resolved in accordance with UNSC resolutions: Pak

Pakistan: ‘कश्मीर विवाद अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है’, पाकिस्तान बोला- दक्षिण एशिया की शांति के लिए समाधान जरूरी

Mon, 02 Sep 2024 12:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Sep 2024 12:47 AM IST
सार

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है इसलिए इसका हल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत होना चाहिए। 

विज्ञापन
Kashmir dispute an internationally recognised issue, must be resolved in accordance with UNSC resolutions: Pak
मुमताज बलूच, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता - फोटो : मुमताज बलूच, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता

विस्तार

पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर विवाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक हल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की जम्मू-कश्मीर पर हालिया टिप्पणियों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी कीजयशंकर ने शुक्रवार को कहा था “पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत का युग समाप्त हो गया है। कार्रवाई के परिणाम होते हैं और जहां तक जम्मू-कश्मीर का सवाल है, मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है। 

जयशंकर ने ये भी कहा था कि आज मुद्दा यह है कि हम पाकिस्तान के साथ किस तरह के रिश्तों पर विचार कर सकते हैं। चाहे घटनाएं सकारात्मक या नकारात्मक, हम किसी भी तरह से प्रतिक्रिया देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता बलूच ने कहा, जम्मू और कश्मीर विवाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार हल किया जाना चाहिए। इस अनसुलझे संघर्ष का समाधान दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूच ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर का हल एक तरफा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कूटनीति और बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का संकल्प के साथ जवाब देगा।


जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है
भारत ने पाकिस्तान से कई बार इस बात को दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। 5 अगस्त, 2019 को भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए।

भारत ने इस बात को दोहराता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, शत्रुता और हिंसा मुक्त वातावरण में सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed