फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Karachi famous Rishta ka Achar is helping people find their true life partner

Pakistan: कराची में प्रसिद्ध अचार लोगों को सच्चा जीवनसाथी ढूंढने में कर रहा मदद, जानें दुकान के मालिक का दावा

Fri, 08 Sep 2023 05:48 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 05:48 PM IST
सार

ताहिर की दादी विभाजन के बाद अपने परिवार के साथ भारत के हैदराबाद से कराची चली गईं और अपनी अचार की दुकान खोली, जो आज रिश्ता का अचार नाम से प्रसिद्ध हो गई है।

विज्ञापन
Karachi famous Rishta ka Achar is helping people find their true life partner
अचार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सबसे पुराने शहर कराची में एक अचार की दुकान काफी प्रसिद्ध है, जिसको लोग 'रिश्ता का अचार' कहते हैं और यह लोगों को सच्चा जीवनसाथी ढूंढने में मदद कर रहा है। इस अचार के बारे में बताया जाता है यह अचार खाने से शादी के रिश्ते हो जाते हैं। दुकान मालिक ताहिर का 'रिश्ता का अचार' कराची शहर में प्रसिद्ध है और उन्हें कई ग्राहक मिलते हैं, जिनमें मुख्य रूप से युवा लड़कियां, महिलाएं यहां तक कि युवा पुरुष भी शामिल हैं जो शादी का सही प्रस्ताव ढूंढने के लिए अचार का स्वाद चखने आते हैं।

विज्ञापन


ताहिर का कहना है कि उनका 'रिश्ता का अचार' भारत में भी प्रसिद्ध है और कई हैदराबादी मंच और टेलीविजन नाटकों में इसका उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बुजुर्गों का कहना है कि अगर कोई आपको प्यार और विश्वास के साथ एक चम्मच अचार खिलाएगा तो आपको शादी का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा।
विज्ञापन


ताहिर ने याद करते हुए कहा कि मेरे साथ काम करने वाले मेरे एक चचेरे भाई को शादी का सही प्रस्ताव नहीं मिल रहा था, लेकिन जब उसने मेरे हाथों से एक चम्मच अचार खाया तो कुछ ही महीनों में उसकी शादी हो गई और वह अब भी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर की दादी विभाजन के बाद अपने परिवार के साथ भारत के हैदराबाद से कराची चली गईं और अपनी अचार की दुकान खोली। ताहिर गर्व से कहते हैं कि कई ग्राहक उनसे अपने अचार का एक चम्मच अपने हाथों से देने का अनुरोध भी करते हैं। 


ताहिर की दुकान मौसम के अनुसार विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ लगभग 20 अन्य प्रकार के अचार और चटनी बेचती है। हैदराबादी व्यंजन जैसे मिर्च का सालन, बैंगन का रायता, दबल का मीठा, कचौरी आदि भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed