फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judge issues nationwide block on Trump policy that cuts off Head Start for people in US illegally

US: ट्रंप प्रशासन की नीति पर राष्ट्रव्यापी रोक, अब 'हेड स्टार्ट' से बाहर नहीं होंगे अवैध प्रवासियों के बच्चे

Fri, 12 Sep 2025 03:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 03:50 AM IST
सार

संघीय न्यायाधीश ने पूरे देश में ट्रंप प्रशासन की उस नीति पर रोक लगा दी है, जिसके तहत अवैध प्रवासियों के बच्चों को हेड स्टार्ट प्री-स्कूल कार्यक्रम से वंचित किया जा रहा था। इससे पहले यह रोक केवल 21 राज्यों में लागू थी। अब अदालत के आदेश से यह नीति पूरे अमेरिका में स्थगित हो गई है।
 

विज्ञापन
Judge issues nationwide block on Trump policy that cuts off Head Start for people in US illegally
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

एक संघीय न्यायाधीश की अदालत से ट्रंप प्रशासन को एक और झटका लगा है। न्यायाधीश ने प्रशासन की उस नीति पर राष्ट्रव्यापी रोक लगा दी है, जिसके तहत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों के बच्चों को संघीय वित्तपोषित प्री-स्कूल कार्यक्रम हेड स्टार्ट में दाखिला लेने से रोका जा रहा था।

विज्ञापन


कई राज्यों के हेड स्टार्ट संघों ने अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (HHS) द्वारा नीति में बदलाव के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। वाशिंगटन राज्य के संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को यह आदेश दिया। इससे पहले 21 डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरलों के गठबंधन ने अपने-अपने राज्यों में इस नीति को अस्थायी रूप से रोकने में सफलता हासिल की थी। अब अदालत के नए आदेश से यह रोक पूरे देश में लागू हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांगो: कसाई प्रांत में एक सप्ताह में दोगुने हुए इबोला के मामले, चार जिलों तक पहुंचा प्रकोप, अब तक 16 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, जुलाई में एचएचएस ने एक नया नियम प्रस्तावित किया था, जिसके तहत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को कुछ सामाजिक सेवाओं- जैसे हेड स्टार्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से बाहर करने की कोशिश की गई थी। जबकि, राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में बने एक संघीय कानून के तहत ये कार्यक्रम पहले सभी के लिए उपलब्ध कराए गए थे। यह बदलाव ट्रंप प्रशासन के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा था, जिसके तहत संघीय पात्रता नियमों में बदलाव करके कानूनी दर्जा न रखने वाले लोगों को सामाजिक सेवाओं से वंचित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: US: फेड बोर्ड से लिसा कुक को हटाने पर अड़ा ट्रंप प्रशासन; अपीलीय अदालत से की आपात आदेश जारी करने की मांग

प्रभावित कार्यक्रमों तक प्रवासियों की पहुंच रोक दी जाएगी, क्योंकि इन्हें अब संघीय सार्वजनिक लाभ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने कहा कि यह बदलाव अवैध प्रवास को हतोत्साहित कर सकता है। देश में अवैध रूप से रह रहे लोग संघीय सार्वजनिक लाभों, जिनमें खाद्य टिकट और छात्र ऋण शामिल हैं, के लिए काफी हद तक अपात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed