फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   John Ratcliffe appointed CIA chief in America Senate puts forward Pete Hegseth name for Defense Secretary news

US: अमेरिका में जॉन रैटक्लिफ सीआईए प्रमुख नियुक्त; सीनेट ने रक्षा मंत्री के लिए पीट हेगसेथ का नाम आगे बढ़ाया

Fri, 24 Jan 2025 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

हेगसेथ के नाम की पुष्टि के लिए 49 के मुकाबले 51 वोट पड़े। अंतिम वोट शुक्रवार को होने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने अपने सहयोगियों से हेगसेथ के नाम पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
John Ratcliffe appointed CIA chief in America Senate puts forward Pete Hegseth name for Defense Secretary news
जॉन रैटक्लिफ - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए मंत्रिमंडल में जॉन रैटक्लिफ को सीआईए निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ट्रंप को अपने मंत्रिमंडल में दूसरा सदस्य मिल गया। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर पहले कार्यकाल के दौरान रैटक्लिफ राष्ट्रीय खुफिया निदेशक थे। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सीनेट की सुनवाई में रैटक्लिफ ने कहा था, "रूस और चीन से निपटने के लिए एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने के मामले में सीआईए को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। अमेरिका को अपनी खुफिया क्षमताओं में सुधार करने की जरूरत है, साथ ही उसे अमेरिकियों के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।"
विज्ञापन


गृह मंत्री के रूप में पीट हेगसेथ का नाम आगे बढ़ाया गया
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल में गृह मंत्री के रूप में पीट हेगसेथ का नाम को आगे बढ़ाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने हेगसेथ पर लगे आरोपों और अमेरिकी सेना का नेतृत्व करने में अनुभव की कमी को लेकर उनके नाम पर आपत्ति जताई। अलास्का की सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की और माइने की सीनेटर सुसान कोलिन्स ने उनके नाम का समर्थन करने से इनकार कर दिया। हेगसेथ पर शराब पीने और महिलाओं के प्रति आक्रमक व्यवहार करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगसेथ के नाम की पुष्टि के लिए 49 के मुकाबले 51 वोट पड़े। अंतिम वोट शुक्रवार को होने की उम्मीद है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने अपने सहयोगियों से हेगसेथ के नाम पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने पूछा, "क्या हेगसेथ वह सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं जो विश्व की सबसे बड़ी सेना का नेतृत्व कर सकते हैं?" अलास्का की सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की ने कहा, "उनका (हेगसेथ) व्यवहार सेना से अपेक्षित व्यवहार से बिल्कुल विपरीत है।" उन्होंने हेगसेथ के उन बयानों को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को सैन्य लड़ाकू भूमिकाएं नहीं निभानी चाहिए। हालांकि, हेगसेथ ने पुष्टि प्रक्रिया के दौरान उन बयानों को लेकर रुख नरम करने की कोशिश की। 


पीट हेगसेथ पर 2017 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप है। पीड़िता को उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलरका भुगतान भी किया था। हेगसेथ के वकील ने गुरुवार को महिला को दी गई रकम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पिछले सप्ताह अपने नाम की पुष्टि करते हुए हेगसेथ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठ बताया। रिपब्लिकन पार्टी के ज्यादातर सांसदों ने ट्रंप के समर्थन किया। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद बहुमत में हैं जिनकी संख्या 53 है। मत संख्या बराबर रहने की स्थिति में उपराष्ट्रपति जे डी वेन्स को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed