फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   John Mahama will be sworn in as Ghana president for third time news in hindi

Ghana: आर्थिक तंगी के बीच महामा ने तीसरी बार संभाला राष्ट्रपति पद, संचार मंत्री के तौर पर शुरू किया था करियर

Tue, 07 Jan 2025 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अक्करा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अक्करा Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

घाना में लंबे समय से जारी आर्थिक संकट के बीच पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनाव और संसद सदस्यों के लिए एकसाथ चुनाव हुआ। पश्चिम अफ्रीका के क्षेत्रीय ब्लॉक ईसीओडब्ल्यूएएस ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

विज्ञापन
John Mahama will be sworn in as Ghana president for third time news in hindi
जॉन महामा - फोटो : PTI

विस्तार

घाना लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच जॉन महामा तीसरी बार राष्ट्रपति नियुक्त हुए। संचार मंत्री के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विपक्षी नेता महामा ने पिछले साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव जीता था। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने देश को आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार और बेरोजकारी से बचाने का वादा किया था। 65 वर्षीय महामा इससे पहले 2017 और 2012 में भी घाना के राष्ट्रपति रह चुके हैं। इस बार उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो की जगह ली है। 
विज्ञापन


2012 में पहली बार बनें से राष्ट्रपति
बता दें कि महामा को 2012 में पहली बार राष्ट्रपति तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन इवांस अट्टा मिल्स की मौत के बाद बनाया गया था। उन्होंने अपना शेष कार्यकाल पूरा किया और 2012 में फिर चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनें। राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान महामा ने विभिन्न मोर्चों पर देश को पुनर्स्थापित करने का वादा किया था। इसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी थी।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए चुनाव
घाना में लंबे समय से जारी आर्थिक संकट के बीच पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनाव और संसद सदस्यों के लिए एकसाथ चुनाव हुआ। पश्चिम अफ्रीका के क्षेत्रीय ब्लॉक ईसीओडब्ल्यूएएस ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। स्थानीय फिनटेक कंपनी जीपे के संस्थापक एंड्रयू टाकी ने कहा, मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति महामा 24 घंटे की अर्थव्यवस्था का उपयोग देश को बेहतर बनाने के लिए करेंगे, जिस पर उन्होंने अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेशियस मिनरल्स मार्केटिंग कंपनी के वरिष्ठ मीडिया अनुसंधान अधिकारी इनोसेंट अप्पिया ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि महामा प्रशासन खनन उद्योग में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देगा, और यह सुनिश्चित करेगा कि पीएमएमसी इस क्षेत्र को विनियमित करने और निगरानी करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभाए।" एक व्यापारी एनयोनम एगबल ने बताया कि राष्ट्रपति अकुफो-अडो के शासन में बहुत भ्रष्टाचार था। वे सब इससे बाहर निकलना चाहते थे। उन्होंने कहा के देस से जिन चिजों को चुराया गया है, वे अब पुनर्विकास के लिए उसे वापस चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed