फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden, When inflation hit, Joe Biden forgot all moral criteria, US President desperate to come closer to Saudi Arabia prince mohammed bin salman

Joe Biden: महंगाई की मार पड़ी तो तमाम नैतिक कसौटियां भूल गए जो बाइडन, सऊदी अरब के करीब आने को बेताब अमेरिकी राष्ट्रपति

Sun, 12 Jun 2022 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Jun 2022 02:51 PM IST
सार

बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति इस समय यूक्रेन युद्ध के बाद प्राकृतिक गैस की महंगाई के कारण गहरे दबाव में हैं। इसलिए उन्होंने सऊदी प्रिंस के खिलाफ अपनी ‘नैतिक आपत्तियों’ को दरकिनार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Joe Biden, When inflation hit, Joe Biden forgot all moral criteria, US President desperate to come closer to Saudi Arabia prince mohammed bin salman
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब से रिश्ते सुधारने के लिए जमाल खशोगी हत्याकांड के मुद्दे को भूल कर आगे निकलने का मन बना लिया है। बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से टीवी चैनल सीएनएन ने ये खबर दी है। जमाल खशोगी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार थे, जिनकी 2018 में हत्या कर दी गई थी। बाद में अमेरिकी जांच एजेंसियां इस नतीजे पर पहुंची कि खशोगी की हत्या का आदेश सऊदी अरब के युवराज प्रिंस मोहम्मद-बिन-सलमान ने दिया था। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के समय बाइडन ने वादा किया था कि वे राष्ट्रपति बने, तो प्रिंस सलमान को दुनिया में ‘पराया’ बना देंगे।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति इस समय यूक्रेन युद्ध के बाद प्राकृतिक गैस की महंगाई के कारण गहरे दबाव में हैं। इसलिए उन्होंने सऊदी प्रिंस के खिलाफ अपनी ‘नैतिक आपत्तियों’ को दरकिनार करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन से कहा- ‘दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता के हित में अतीत को भूल कर आगे निकला जाए।’
विज्ञापन


सऊदी सरकार खशोगी हत्याकांड को अंजाम तक पहुंच चुका मामला मानती है। ये बात सऊदी अधिकारियों ने अमेरिका को दो टूक बता दी है। जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दो सलाहकारों ब्रेट मैक्गर्क और अमौस होशस्टीन ने पिछले दिनों सऊदी अधिकारियों से बात की थी। उस दौरान उन्हें ये बात बताई गई। इसीलिए बाइडन ने प्रिंस सलमान से अपनी अगली मुलाकात के दौरान इस मसले को ना उठाने का फैसला किया है। सीएनएन के मुताबिक जो बाइडन संभवतः जुलाई में सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के फैसले का कई हलकों से विरोध
बाइडन के इस रुख का अमेरिका में कई हलकों से विरोध हो रहा है। खशोगी की मंगेतर हैटिस सेनगिज ने आरोप लगाया है कि जो बाइडन ने अपनी नैतिक कसौटियां छोड़ दी हैँ। उन्होंने सीएनएन से कहा- ‘प्रिंस सलमान से मिलने के राष्ट्रपति बाइडन के फैसले ने मुझे बुरी तरह अशांत किया है। स्वतंत्रता और न्याय के तमाम समर्थकों को भी ऐसा ही महसूस हुआ है।’ एक अमेरिकी मानव अधिकार कार्यकर्ता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर इस टीवी चैनल से कहा कि बाइडन के ताजा फैसले अरब देशों में सत्ता से असहमति रखने वाले तमाम लोगों को तगड़ा झटका लगेगा।

अमेरिकी अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि प्रिंस सलमान से राष्ट्रपति बाइडन मिलने का फैसला एक कड़वी गोली की तरह है, जिसे उन्हें निगलना पड़ा है। फिलहाल, अमेरिकी विदेश नीति का प्रमुख लक्ष्य रूस को अलग-थलग करना है। ऐसी स्थिति बनाना अमेरिका का लक्ष्य है, जिससे रूस को अपना कच्चा तेल बेचने का बाजार गंवाना पड़े। ऐसे में राष्ट्रपति और उनके प्रशासन के अधिकारियों की राय बनी है कि खशोगी हत्याकांड के कारण सऊदी प्रिंस से बात ना करना दूरदर्शी नजरिया नहीं है।


बाइडन अमेरिका में बढ़ी महंगाई से चिंतित
विश्लेषकों के मुताबिक जो बाइडन खास कर अमेरिका में बढ़ी महंगाई से चिंतित हैँ। इस महंगाई का एक प्रमुख कारण प्राकृतिक गैस का महंगा होना है। एक अधिकारी ने सीएनएन से कहा- ‘मुझे लगता है कि विश्व अर्थव्यवस्था में पैदा हो रही यही हताशा सभी फैसलों को प्रेरित कर रही है। ह्वाइट हाउस चिंतित है, उसमें हताशा घर कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed