फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden's son Hunter Biden to be sentenced on December 4

US: बंदूक मामले में हंटर बाइडन को 4 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा; राष्ट्रपति बोले- बचाने के लिए नहीं करेंगे कोशिश

Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
सार

पहले हंटर बाइडन को 13 नवंबर को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन हंटर के वकीलों ने कहा कि उन्हें पर्याप्त तैयारी के लिए और समय चाहिए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई 4 दिसंबर तक टाल दी। मामले में उन्हें 25 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
Joe Biden's son Hunter Biden to be sentenced on December 4
जो बाइडन, हंटर बाइडन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को बंदूक मामले में 4 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। उन पर गलत बयान देने और अवैध रूप से बंदूक रखने का दोष साबित हुआ है। 2018 में झूठ बोलकर बंदूक खरीदने के मामले में डेलावेयर संघीय अदालत ने दोषी ठहराया गया था। बंदूक खरीदने से पहले उन्होंने दावा किया था कि वह अवैध रूप से नशीली दवाओं का न तो इस्तेमाल करते हैं और न ही उसके आदी हैं। अदालत में उनका यह दावा झूठा साबित हुआ है। जुलाई में अपने पुनर्निर्वाचन की दौड़ से हटने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि वह अपने बेटे को माफ करने या उसकी सजा कम करने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

विज्ञापन


इसके पहले उन्हें 13 नवंबर को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन हंटर के वकीलों ने कहा कि उन्हें पर्याप्त तैयारी के लिए और समय चाहिए। इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई 4 दिसंबर तक टाल दी। मामले में उन्हें 25 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, पहली बार दोषी पाए जाने के कारण या तो उन्हें बहुत कम सजा होगी या पूरी तरह से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
16 दिसंबर को संघीय कर मामले में भी होगी सजा
हंटर को 16 दिसंबर को कैलिफोर्निया में संघीय कर मामले में भी सजा होगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। इस मामले में उन्हें 17 साल तक की सजा हो सकती है। उन पर 1.35 मिलियन डॉलर (11.28 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है मामला
इससे पहले पिछले साल अदालत ने माना था कि हंटर ने हथियार खरीदने के लिए कई बार झूठ बोला है। उन पर अक्तूबर 2018 में बंदूक खरीदने के दौरान अपनी नशे की लत को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप है। कहा गया था कि हंटर ने जब अक्तूबर 2018 में डेलावेयर के कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से बंदूक खरीदी थी। तो उस समय बंदूक खरीदने के लिए उन्होंने जो फॉर्म भरे थे, उसमें उन्होंने झूठी जानकारी दी थी। उन्होंने उस समय कहा था कि वह ड्रग्स का आदी नहीं है जबकि ऐसा नहीं था। इसके साथ ही हंटर अपनी बिजनेस डीलिंग्स को लेकर भी जांच के दायरे में रहे हैं। इस मामले को देख रहे एक विशेष काउंसिल ने कहा कि समय पर टैक्स का भुगतान नहीं करने की वजह से हंटर पर वॉशिंगटन या फिर कैलिफोर्निया में मामला चलाया जा सकता है।आरोप हैं कि हंटर बाइडन ने जानबूझकर आयकर का भुगतान नहीं किया। वह 2017 और 2018 में 15 लाख डॉलर से अधिक का टैक्स रिटर्न समय पर दाखिल नहीं कर पाए। इन दो सालों में उनकी कमाई पर लगभग एक लाख डॉलर से अधिक का बकाया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed