Video: क्या बाइडन 2024 में फिर लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव, खुद कही ये बड़ी बात
जो बाइडन काफी लंबे समय से कह रहे थे कि वो फिर से चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से उनके समर्थक अनिश्चिता में हैं। हालांकि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और बयां कर रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से जब भी दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के बारे में पूछा जाता है तो वह घुमा फिराकर जवाब दे देते थे। वहीं उनसे जुड़े लोग भी कुछ साफ कहने से बच रहे थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में लगातार उनके चुनाव लड़ने की बात कही जाती रही है। आखिरकार अब बाइडन ने खुद बताया है कि उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
पत्रकार को दिया जवाब
असल में, राष्ट्रपति जो बाइडन रोज गार्डन से गुजर रहे थे, उस वक्त उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि सर क्या आप फिर से चुनाव लड़ने वाले हैं? इस पर बाइडन ने हंसते हुए जवाब दिया ‘हां’। गौरतलब है, आज उनके औपचारिक रूप से अपने फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है।
Joe Biden says 'yes' as he is questioned by @Stone_SkyNews on whether he will run for re-election
विज्ञापन विज्ञापन
Full story: https://t.co/8utt3STzJK pic.twitter.com/KMYYs2fauw— Sky News (@SkyNews) April 24, 2023
पर्दे के पीछे चुनाव की तैयारी शुरू
जो बाइडन काफी लंबे समय से कह रहे थे कि वो फिर से चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, लेकिन औपचारिक घोषणा न होने से उनके समर्थक अनिश्चिता में थे। लोगों को लग रहा है था कि क्या 80 साल के बाइडन फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए तैयार होंगे। हालांकि पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और बयां कर रही थी।
बाइडन के सहयोगियों ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अभियान के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और चंदे के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है।
अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति
जो बाइडेन 80 साल के हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। डॉक्टरों ने बाइडेन के फरवरी में सेहत से जुड़े टेस्ट किए थे। इसके बाद घोषणा की थी कि वो ड्यूटी के लिए फिट हैं। वो हफ्ते में पांच बार व्यायाम करते हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उनके रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह अपने काम के लिए मानसिक तौर से काफी तेज हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनके फिर से चुनावों में उतरना एक ऐतिहासिक कदम है।
15 अप्रैल को दिया था संकेत
गौरतलब है, उन्होंने 15 अप्रैल को आयरलैंड में एक रैली में कहा था कि वो चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन आज को चुनाव लड़ने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। वो एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा करेंगे।
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिका में हर चार साल पर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख लगभग तय होती हैं। साल 2020 की बात करें तो 7 नवंबर को जो बाइडन को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया। लेकिन ट्रंप समर्थकों को इस चुनाव पर भरोसा नहीं था, जिसके बाद उन्होंने 6 जनवरी को अमेरिका के कैपिटल हिल पर हमला कर दिया। हालांकि इसके बावजूद 20 जनवरी को जो बाइडन ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।