फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden allies reject calls for him dropping out of 2024 race news in hindi

Joe Biden: क्या जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर करना चाहते हैं उनके साथी? पढ़ें चौंकाने वाला सच

Mon, 01 Jul 2024 07:56 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2024 07:56 AM IST
सार

राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि 81 साल के बाइडन के साथी उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Joe Biden allies reject calls for him dropping out of 2024 race news in hindi
बाइडन बनाम ट्रंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। यहां राष्ट्रपति पद के लिए दो नेताओं जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर हमलावर हैं। इन सबके बीच, राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि 81 साल के बाइडन के साथी उन्हें इस दौड़ से बाहर देखना चाहते हैं, जबकि अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस धारणा को डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता खारिज कर चुके हैं। 

विज्ञापन


बहस में खराब प्रदर्शन के कारण उठे सवाल
एएनआई ने वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) की रिपोर्ट के हवाले से बताया, जब राष्ट्रपति जो बाइडन एक पारिवारिक समारोह के लिए कैंप डेविड पहुंचे थे, तब डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख नेता उनके पीछे मजबूती से खड़े थे। इस पूरे वाक्या ने उस धारणा को खारिज कर दिया कि उन्हें व्हाइट हाउस में दूसरे चार साल के कार्यकाल के लिए 2024 का अपना अभियान समाप्त कर देना चाहिए। दरअसल, पिछले हफ्ते पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई प्राथमिक बहस में बाइडन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक सहयोगियों ने मानी थीं कमियां
बाइडन के डेमोक्रेटिक सहयोगियों ने 90 मिनट की बहस में 81 वर्षीय बाइडन की कमियों को आसानी से स्वीकार किया, जिसमें उन्होंने वाक्यों को पूरा करने के लिए कई बार संघर्ष किया और एक समय तो गलती से कह दिया कि उन्होंने वृद्ध अमेरिकियों के लिए सरकार के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम मेडिकेयर को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नए सीबीएस-यूगोव पोल के अनुसार, 72-27 प्रतिशत के अंतर से अमेरिकियों को नहीं लगता कि बाइडन के पास राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने के लिए मानसिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य है। वीओए ने आगे बताया कि तीन सप्ताह पहले की तुलना में इसी प्रश्न पर यह अध्ययन सात प्रतिशत अंक खराब था। हालांकि, बाइडन और ट्रंप के बीच मतदान ने दिखा दिया है कि दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। 

हटाने का दिया सुझाव...
मीडिया रिपोर्टों में कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने सुझाव दिया था कि बाइडन को हटाकर किसी युवा उम्मीदवार को चुना जाए। हालांकि अब डेमोक्रेटिक के प्रमुख अधिकारियों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। 

क्या बोले बाइडन के सहयोगी?
अटलांटा जर्नल-कॉन्स्टिट्यूशन ने कहा था, 'दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई यह है कि बाइडन को उस देश की भलाई के लिए दौड़ से पीछे हट जाना चाहिए, जिसकी उन्होंने आधी सदी तक सराहनीय सेवा की है। अब राष्ट्रपति बाइडन को अब सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए।'

 जॉर्जिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर राफेल वॉर्नोक ने एक कार्यक्रम में कहा, 'ओह, बिल्कुल नहीं। बुरी बहसें होती हैं। सवाल यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कभी खुद के अलावा और किसी के लिए या अपने जैसे लोगों के लिए क्या किया है? मैं जो बाइडन के साथ हूं और यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि नवंबर में वह ही जीतें।'


जो बाइडन के एक प्रमुख समर्थक और दक्षिण कैरोलिना के प्रतिनिधि जिम क्लाइबर्न ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बाइडन को अगले चार वर्षों तक नेतृत्व करने में कोई समस्या है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षों में नेतृत्व करने का शानदार काम किया है। मैं हमेशा कहता हूं कि भविष्य के व्यवहार का सबसे अच्छा पूर्वानुमान पिछले प्रदर्शन से लगाया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed