फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden administration expected to announce diplomatic boycott of Beijing Olympics 2022 in this week

चीन को झटका: अमेरिका इस सप्ताह कर सकता है बीजिंग ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का एलान

Mon, 06 Dec 2021 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Dec 2021 09:43 AM IST
सार

इससे पहले यूरोपियन संसद, बीजिंग ओलंपिक के बहिष्कार का ऐलान कर चुकी है। साथ ही कई खिलाड़ियों ने भी इसके बहिष्कार की आवाज उठाई है।

विज्ञापन
Joe Biden administration expected to announce diplomatic boycott of Beijing Olympics 2022 in this week
जिनपिंग और बाइडन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अगले साल यानी 2022 के फरवरी में चीन के बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल होने हैं। ओलंपिक खेलों की शुरुआत में अब दो महीनों से भी कम समय बचा है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि इस सप्ताह में अमेरिका चीन के बीजिंग शहर में होने वाले ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का एलान कर सकता है। व्हाइट हाउस की तरफ से आमतौर पर ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाता है लेकिन इस बार यह संभव नहीं लग रहा है। इस बीच अमेरिका में शीर्ष सांसदों द्वारा भी राजनयिक बहिष्कार का आह्वान किया गया है। एनबीए बास्केटबॉल खिलाड़ी और मुखर मानवाधिकार अधिवक्ता एनेस कनेटर बहिष्कार का आह्वान करने वाली नवीनतम हाई-प्रोफाइल लोगों में से एक हैं। अमेरिका का यह कदम अमेरिकी एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने से रोके बिना विश्व मंच पर चीन को एक कड़ा संदेश भेजने की कोशिश मानी जा रही है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, जो निजी तौर पर बहिष्कार पर चर्चा कर रही है, ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि पूर्ण बहिष्कार नहीं किया जाएगा, मतलब कि अमेरिकी एथलीटों को अभी भी प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी जाएगी। पिछली बार 1980 में अमेरिका ने ओलंपिक का पूरी तरह बहिष्कार किया था जब पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर पद पर थे।

विज्ञापन


यूरोपियन संसद ने किया बहिष्कार का एलान
मामले पर यूरोपीय संसद के सांसदों ने सहमति जताते हुए कहा कि हमें चीन के मानवाधिकारों के हनन के कारण बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले निमंत्रण को अस्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही ईयू सांसदों ने अपनी सरकारों से मांग करते हुए उइगर मुसलमानों को लेकर चीन के व्यवहार पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की बात भी कही। 
विज्ञापन


इससे पहले कब हुआ ओलंपिक खेलों का बहिष्कार
इससे पहले छह ओलंपिक खेलों ने बहिष्कार और कम देशों की भागीदारी झेली है। 1956 (मेलबर्न), 1964 (टोक्यो), 1976 (मॉन्ट्रियल), 1980 (मॉस्को), 1984 (लॉस एंजिल्स) और 1988 (सियोल) में युद्ध, आक्रमण और रंगभेद जैसे कारणों से विभिन्न देशों ने ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed