फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jerusalem Bus Stop Bombings Many injured in bomb blast at bus stop in Israel capital

Jerusalem Bus Stop Bombings: यरुशलम में बस स्टॉप पर बम विस्फोट, एक की मौत, 18 घायल

Wed, 23 Nov 2022 01:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 01:22 PM IST
सार

पहला धमाका पश्चिम येरुशलम के गिवट शॉल में एक बस स्टॉप के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब सुबह करीब सात बजे हुआ।  कुछ ही समय बाद शहर के एक अन्य प्रवेश द्वार रामोट जंक्शन पर दूसरा धमाका हुआ। 

विज्ञापन
Jerusalem Bus Stop Bombings Many injured in bomb blast at bus stop in Israel capital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल की राजधानी में बुधवार को बस स्टॉप को निशाना बनाया गया। यहां यरुशलम के दो प्रवेश द्वारों पर एक के बाद एक दो धमाके हुए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पहला धमाका पश्चिम येरुशलम के गिवट शॉल में एक बस स्टॉप के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब सुबह करीब सात बजे हुआ।  कुछ ही समय बाद शहर के एक अन्य प्रवेश द्वार रामोट जंक्शन पर दूसरा धमाका हुआ। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों की मानें तो विस्फोटों के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि एक विस्फोट बस के पास रखे हैंडबैग में रखे बम से हुआ है। अभी तक किसी समूह ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्राइली सुरक्षा एजेंसियां धमाकों से जुड़े किसी संदिग्ध का पता लगाने के लिए इलाके में छानबीन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed