फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jd vance praise indian in laws h1b visa update us immigration news hindi

'मेरे सास-ससुर ने US को समृद्ध किया': पत्नी के भारतीय मूल पर बोले जेडी वेंस; H-1B वीजा को लेकर दी चेतावनी

Wed, 15 Apr 2026 09:08 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2026 09:08 PM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने भारतीय मूल के ससुराल वालों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रवासियों ने अमेरिका को समृद्ध बनाया है। हालांकि, उन्होंने H-1B वीजा प्रणाली में धोखाधड़ी पर चिंता जताई और सख्त इमिग्रेशन नियमों की वकालत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी हितों की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन
jd vance praise indian in laws h1b visa update us immigration news hindi
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने भारतीय मूल के ससुराल वालों की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी और खासतौर पर H-1B वीजा को लेकर सख्त चेतावनी भी दे दी। 
विज्ञापन


परिवार का प्यार और देश का हित
जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं। कार्यक्रम के दौरान वेंस ने बड़े गर्व से अपने ससुराल वालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे सास-ससुर जैसे प्रवासियों ने अमेरिका को बेहतर और समृद्ध बनाया है। हालांकि, जैसे ही बात नियमों और नीति पर आई, उनके सुर बदल गए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकता मिलने के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है और वह जिम्मेदारी है अमेरिका के हितों को सबसे ऊपर रखना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समुंदर के तीन दरवाजे: होर्मुज, सुएज और बाब अल मंदेब, दुनिया की सांस इन्हीं रास्तों से चलती है
विज्ञापन
विज्ञापन


H-1B वीजा को लेकर चेतावनी
वेंस ने H-1B वीजा प्रोग्राम में होने वाली 'धोखाधड़ी' का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। गौरतलब है कि H-1B वीजा का सबसे ज्यादा फायदा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को मिलता है। वेंस का तर्क है कि इस सिस्टम में कई कमियां हैं, जिनका फायदा उठाकर कंपनियां अमेरिकी लोगों के बजाय बाहर के लोगों को प्राथमिकता देती हैं।

उन्होंने कहा कि वे इमिग्रेशन सिस्टम में और ज्यादा कड़ाई और निगरानी चाहते हैं। वेंस का मानना है कि प्रवासियों का स्वागत तो है, लेकिन व्यवस्था में किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के बारे में बात की है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में वेंस का यह 'पर्सनल कनेक्शन' और 'पॉलिटिकल स्टैंड' भारतीय प्रोफेशनल्स के भविष्य पर क्या असर डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed