{"_id":"5eb5ef8b8ebc3e90a6541b72","slug":"japan-us-agree-to-cooperate-in-covid-19-fight-and-make-vaccine-and-medicine-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन बनाने के लिए साथ आए अमेरिका और जापान, अर्थव्यवस्था को भी देंगे रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैक्सीन बनाने के लिए साथ आए अमेरिका और जापान, अर्थव्यवस्था को भी देंगे रफ्तार
Sat, 09 May 2020 05:17 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 09 May 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
शिंजो आबे और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए अमेरिका और जापान मिलकर काम करेंगे। इसके लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। यही नहीं दोनों देशों ने एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए भी हामी भरी है। दोनों नेताओं ने जापान और अमेरिका के बीच व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए फोन पर हुई बात के दौरान ये फैसला किया।
विज्ञापन
जापान के कैबिनेट सचिव योशिदे शुगा ने कहा कि दोनों देश कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर विचार चल रहा है। इसी कड़ी में जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनी जीलीड साइंसेज की एंटीवायरल दवा रेमेडिसिविर को संक्रमित मरीजों के इलाज में प्रयोग करने की अनुमति दे दी। जापान में करोना के करीब 15,800 मामले हैं और 580 लोगों की मौत हुई है। एजेंसी
विज्ञापन