फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan spacecraft hayabusa 2 lands on earth with sample will tell how life come on earth

ऐस्टरॉइड से नमूने लेकर धरती पर वापस लौटा जापान का हायाबुसा 2 कैप्सूल, खोलेगा जीवन से संबंधित राज

Sun, 06 Dec 2020 02:06 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Dec 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
japan spacecraft hayabusa 2 lands on earth with sample will tell how life come on earth
जापान का Hayabusa 2 कैप्सूल धरती पर वापस लौटा - फोटो : Twitter - @AusSpaceAgency

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि उनकी हेलीकॉप्टर तलाश टीम को वह कैप्सूल मिल गया है, जो अंतरिक्ष से क्षुद्रग्रह (ऐस्टरॉइड) के नमूने लेकर धरती पर लौटा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन नमूनों से जीवन की उत्पत्ति की व्याख्या हो सकती है। यह कैप्सूल योजना के अनुसार दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के एक दूरदराज इलाके में उतरा है।

विज्ञापन



कैप्सूल के धरती पर उतरने के करीब चार घंटे बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया कि उतरने के स्थान से कैप्सूल को हासिल करने का काम पूरा हो गया। हमने आज के दिन के लिए काफी अभ्यास किया था और यह काम सुरक्षित तरीके से संपन्न हो गया।
विज्ञापन




‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ ने बताया कि हायाबुसा2 यान ने शनिवार को सफलतापूर्वक एक छोटे कैप्सूल को छोड़ा और उसे पृथ्वी की तरफ भेजा ताकि वह नमूनों को यहां पहुंचा सके। इन नमूनों से सौरमंडल और पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के संबंध में जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया स्पेस एजेंसी ने भी कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।






यह कैप्सूल रविवार तड़के पृथ्वी से 120 किलोमीटर ऊपर वायुमंडल में पुन: प्रवेश के दौरान कुछ समय के लिए एक फायरबॉल (आग के गोले) में तब्दील हो गया। जमीन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एक पैराशूट खुला ताकि इसके गिरने की गति धीमी हो सके और इसे तय स्थान पर उतरने के संकेत मिले।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के वैज्ञानिकों का मानना है कि सैंपल, खासकर ऐस्टरॉइड की सतह से लिए गए सैंपल में मूल्यवान डाटा मिल सकता है। यहां स्पेस रेडिएशन और दूसरे फैक्टर्स का असर नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed