फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan's Ishiba says he will decide on resignation over election loss after studying US tariff deal

Japan: पीएम इशिबा पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, बोले- US के साथ टैरिफ डील का अध्ययन करने का बाद ही लूंगा फैसला

Wed, 23 Jul 2025 01:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:26 PM IST
सार

Japan: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा  कि अमेरिका के साथ टैरिफ समझौते का अध्ययन करने के बाद ही वह इस्तीफे पर फैसला लेंगे। उनकी पार्टी को हाल ही में हुए चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और उसने दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। जापानी मीडिया के अनुसार, वह अगस्त में अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Japan's Ishiba says he will decide on resignation over election loss after studying US tariff deal
शिगेरू इशिबा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा कि वह अमेरिका के साथ आयात शुल्क (टैरिफ) पर समझौते का अध्ययन करने के बाद अपने पद से इस्तीफा देंगे। उनका यह बयान तब आया है, जब हाल ही में चुनाव में उनकी पार्टी को ऐतिहासिक हार मिली है। इशिबा पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और सहयोगी दल कोमितो ने रविवार को हुए चुनाव में जापान की दो-सदनीय संसद के ऊपरी सदन (248 सदस्यीय) में अपना बहुमत खो दिया।

विज्ञापन


इस हार का मतलब है कि इशिबा की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार अब दोनों सदनों में बहुमत से बाहर हो गई है। इशिबा की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पहले ही अक्तूबर में निचले सदन में अपना बहुमत खो चुकी थी। अब दोनों सदनों में बहुमत न होने के कारण उनकी सरकार के लिए कोई भी नीतिगत कदम उठाना और मुश्किल हो गया है, जिससे जापान में राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप, फिर बोले- मैंने युद्ध रुकवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इशिबा ने सोमवार को एलान किया था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और अमेरिका के साथ जारी टैरिफ वार्ताओं जैसे अहम मुद्दों पर काम जारी रखेंगे, ताकि देश में राजनीतिक खालीपन न आए। लेकिन उनके इस फैसले के बाद उनकी पार्टी के अंदर और बाहर से उनके तुरंत इस्तीफा देने की मांग उठने लगी। 


अमेरिका के साथ टैरिफ समझौता होने के बाद अब इशिबा के इस्तीफे का रास्ता साफ होता दिख रहा है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अगस्त में इस्तीफा देने की योजना का जल्द एलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों से मिले ट्रंप के विशेष दूत, बोले- आप अकेले नहीं, राजनीतिक प्रताड़ना से तंग आ चुके लोग

बुधवार को इशिबा ने उस व्यापार समझौते का स्वागत किया, जिसके तहत जापान से अमेरिका में निर्यात होने वाली कारों और अन्य वस्तुओं पर अब 15 फीसदी टैरिफ लगेगा, जो पहले 25 फीसदी था। उन्होंने कहा कि यह कठिन वार्ताओं का परिणाम है, जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए की गई थीं और इससे दोनों देशों को रोजगार और निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इशिबा ने इस्तीफे के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार किया और केवल इतना कहा कि वह पहले इस व्यापार समझौते का पूरा अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed