फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   You are not alone: Trump aide meets Imran Khan's sons in US, calls for end to 'political prosecutions'

US: इमरान खान के बेटों से मिले ट्रंप के विशेष दूत, बोले- आप अकेले नहीं, राजनीतिक प्रताड़ना से तंग आ चुके लोग

Wed, 23 Jul 2025 09:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी रिचर्ड ग्रेनेल ने कैलिफोर्निया में इमरान खान के बेटों से मुलाकात की और उनके पिता की गिरफ्तारी को 'राजनीतिक प्रताड़ना' बताया और रिहाई की मांग दोहराई। वहीं, पाकिस्तान में उनकी पार्टी पीटीआई ने भी जेल की हालत पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
You are not alone: Trump aide meets Imran Khan's sons in US, calls for end to 'political prosecutions'
इमरान खान के बेटों के साथ रिचर्ड ग्रेनेल - फोटो : एक्स/रिचर्ड ग्रेनेल

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष मिशन के लिए दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों से मुलाकात की। उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी को 'राजनीतिक प्रताड़ना' करार दिया और एक बार फिर उनकी रिहाई की मांग की। ग्रेनेल ने इमरान खान के बड़े बेटे सुलैमान ईसा और छोटे बेटे कासिम खान के साथ तस्वीर साझा की और लिखा कि उन्हें उनके साथ समय बिताकर अच्छा लगा और कैलिफोर्निया में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


राजनीतिक प्रताड़ना से तंग आ चुके लाखों लोग: ग्रेनेल
ग्रेनेल ने एक्स पर लिखा, 'कैलिफोर्निया में स्वागत है मेरे दोस्तों। आज आपके साथ समय बिताकर अच्छा लगा। सुलैमान और कासिम, आप मजबूत बने रहें। दुनियाभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो इस राजनीतिक प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं। आप अकेले नहीं हैं।' ग्रेनेल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पीटीआई के नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार इमरान खान की जेल की हालत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद व अंतरराष्ट्रीय शांति के मुद्दे पर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र निंदनीय'; UNSC में भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी इमरान खान का समर्थन कर चुके ग्रेनेल
यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड ग्रेनेल ने इमरान खान का समर्थन किया हो। ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान न्यूजमैक्स को दिए एक इंटरव्यू में ग्रेनेल ने कहा था कि ट्रंप सरकार के दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध बेहतर थे, जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे। उन्होंने इमरान खान को एक 'बाहरी' (आउटसाइडर) और 'साधारण सोच' वाला नेता बताया। उन्होंने ट्रंप और खान की कानूनी चुनौतियों की तुलना भी की थी।


'इमरान खान पर भी लगे ट्रंप जैसे आरोप'
ग्रेनेल ने कहा, ट्रंप सरकार के दौरान जब इमरान खान पाकिस्तान के नेता थे, तब अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध कहीं बेहतर थे। इमरान खान एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे, पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे। वह राजनेता नहीं थे और आम भाषा में बात करते थे। ट्रंप और इमरान खान के बीच अच्छे संबंध थे।  उन्होंने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि इमरान खान को जेल से रिहा किया जाए। वह फिलहाल जेल में हैं और उन पर भी वैसे ही आरोप लगाए गए हैं जैसे राष्ट्रपति ट्रंप पर। सत्तारूढ़ पार्टी ने भ्रष्टाचार व झूठे आरोपों का सहारा लिया और उन्हें जेल भेजा। 

ये भी पढ़ें: कोलंबिया विश्वविद्यालय में फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों छात्रों पर कार्रवाई, 80 निष्कासित

जेल में इमरान खान की हालत पर पीटीआई ने जताई चिंता
इस बीच, पीटीआई जेल में इमरान खान की हालत को लेकर लगातार चिंता जता रही। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वकास अकराम ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खान को एक 'डेथ सेल' में रखा गया है, जहां उन्हें न किताबें मिलती हैं, न टीवी, और न ही अखबार। अकरम ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री होने के बावजूद इमरान खान को न तो उनका दर्जा मिला, न ही एक आम कैदी जैसे बुनियादी अधिकार। यह बहुत गंभीर बात है, क्योंकि वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और देश की पूरी जनता उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार राजनीतिक और न्यायिक दबाव, साथ ही जेल की खराब स्थिति पाकिस्तान को एक सांविधानिक और मानवता से जुड़े संकट की ओर ले जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed