फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan's central bank gets its first woman executive director in 138 years

जापान में 138 साल में पहली बार इस महिला ने बदल दिया इतिहास, संभालेंगी ये अहम पद 

Mon, 11 May 2020 11:40 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Mon, 11 May 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Japan's central bank gets its first woman executive director in 138 years
टोकिको शिमिजु - फोटो : Social Media

जापान में 138 साल में पहली बार एक महिला ने इतिहास बदल दिया है। जापान के सेंट्रल बैंक की कार्यकारी निदेशक बनने वाली वह पहली महिला बन गई हैं।   

विज्ञापन


55 वर्षीय टोकिको शिमिजु को बैंक ऑफ जापान में हुए फेरबदल के दौरान इस पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह छह कार्यकारी सदस्यों में से एक बन गई हैं, जो बैंक के रोजमर्रा का काम संभालेंगी। शिमिजु इस बैंक से 1987 से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। वह वित्तीय मार्केट विभाग और विदेशी मुद्रा विनियम विभाग में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 2016 में यूरोप में बैंक की महाप्रबंधक और 2018 में लंदन में बैंक की मुख्य प्रतिनिधि रह चुकी हैं।
विज्ञापन


बैंक ऑफ जापान की स्थापना 1882 में हुई थी। इस बैंक में 47 फीसदी महिलाकर्मी हैं, लेकिन सिर्फ 13 फीसदी ही वरिष्ठ प्रबंधक तक पहुंची हैं। इसके अलावा 20 प्रतिशत महिलाएं कानूनी मामलों, भुगतान प्रणाली और बैंक नोट से जुड़े कामों से जुड़ी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1998 में मौद्रिक नीति की स्थापना के बाद महिलाओं को उच्च निर्णय लेने वाली पॉलिसी बोर्ड में शामिल किया गया था। मगर बोर्ड के नौ सदस्यों में से सिर्फ एक ही महिला सदस्य रही है। बैंक में कभी भी महिला गवर्नर नहीं रही है जबकि यूरोप सेंट्रल बैंक और फेडरल रिजर्व में ऐसा नहीं है। जापान में हालांकि अधिकतर संस्थान पुरुष प्रधान है, लेकिन पिछले एक दशक में महिलाओं का उच्च शिक्षा में प्रतिनिधित्व बढ़ा है। 

2018 के विश्व बैंक डाटा के मुताबिक जापान की आबादी में 51 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स के मुताबिक जापान 153 देशों में 121वें नंबर पर आता है। यही नहीं लैंगिंक समानता के मामले में जी-7 देशों में जापान सबसे निचले पायदान पर है। हालांकि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जता चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed