फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan's 'Black Widow' Chisako Kakehi Dies know the all detail

Japan: जापान की ‘ब्लैक विडो’ सीरियल किलर की जेल में मौत; साइनाइड देकर पुरुषों की लेती थी जान

Fri, 27 Dec 2024 01:07 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2024 01:07 PM IST
सार

सीरियल किलर महिला ने कथित तौर पर पीड़ितों को साइनाइड से जहर देने के बाद बड़ी बीमा राशि हासिल की थी। उसने 10 सालों में बीमा भुगतान और विरासत में एक अरब येन जुटा लिए थे। हालांकि बाद में वित्तीय व्यापार में सब धन गंवा दिया था। 
 

विज्ञापन
Japan's 'Black Widow' Chisako Kakehi Dies know the all detail
जापान फ्लैग - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान के ब्लैक विडो के रूप में पहचाने जाने वाली 78 वर्षीय सीरियल किलर चिसाको काकेही की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हिरासत केंद्र में काकेही की मौत हो गई।

विज्ञापन


इतने लोगों को बना चुकी थी निशाना
बता दें, उस पर उसके पति समेत तीन अन्य पुरुषों की हत्या और चौथे की हत्या के प्रयास का आरोप था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, अपने बुजुर्ग प्रेमियों को मारने के लिए साइनाइड का इस्तेमाल करने वाली ब्लैक विडो की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


मौत की वजह साफ नहीं
न्याय मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ओसाका हिरासत केंद्र में बंद काकेही गुरुवार को अपने सेल में बेहोश मिली थी, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, जापानी मीडिया की माने तो किसी अज्ञात बीमारी की वजह से उसकी जान गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
सीरियल किलर महिला ने कथित तौर पर पीड़ितों को साइनाइड से जहर देने के बाद बड़ी बीमा राशि हासिल की थी। उसने 10 सालों में बीमा भुगतान और विरासत में एक अरब येन (उस समय नौ मिलियन डॉलर) जुटा लिए थे। हालांकि बाद में वित्तीय व्यापार में सब धन गंवा दिया था। 

क्योटो, ओसाका और ह्योगो में 2007 और 2013 के बीच हुई हत्याओं के लिए उसे 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में सजा को 2021 में बरकरार रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश युको मियाजाकी ने कहा था कि पहले महिला पुरुषों को अपने ऊपर विश्वास दिलाती थी। बाद में उनकी जान लेने के लिए साइनाइड का इस्तेमाल करती थी। यह एक क्रूर अपराध है।


महिला बुजुर्गों या बीमार पुरुषों को निशाना बनाती थी। वह डेटिंग एजेंसियों के जरिए ऐसे लोगों से मुलाकात करती थी, जो अमीर और निःसंतान हों। बाद में उन्हें पूरी तरह अपने विश्वास में ले लेती थी। जब मामला सामने आया तो दो पुरुषों के शरीर से जहर मिला। साथ ही कचरे से साइनाइड भी मिला था। हालांकि, अधिकारियों ने जांच नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि बीमारी की वजह से इन लोगों की जान गई है। बाद में, 75 वर्षीय इसाओ काकेही की भी साइनाइड से मौत का मामला सामने आया, जो वर्तमान में महिला का पति था। तभी पुलिस को शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed