फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Prince Hisahito 18 years age first male imperial family member in 40 years

Japan: 18 साल के हुए प्रिंस हिसाहितो; शाही परिवार को 40 वर्षों के बाद मिला नौजवान वारिस

Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
सार

जापान के शाही परिवार को 40 वर्षों के बाद नौजवान वारिस मिला है। प्रिंस हिसाहितो 18 साल के हो चुके हैं। राजकुमार सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं।

विज्ञापन
Japan Prince Hisahito 18 years age first male imperial family member in 40 years
जापान का शाही परिवार: 40 साल बाद मिला नौजवान वारिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान में 40 साल बाद शाही परिवार का कोई सदस्य वयस्क हुआ है। 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते बेटे प्रिंस हिसाहितो ने शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन बनाया।
विज्ञापन


लगभग एक हजार साल से जापान की सत्ता पर काबिज
प्रिंस फुमिहितो 40 साल पहले वयस्क हुए थे। प्रिंस हिसाहितो सम्राट नारुहितो के भतीजे और जापान के क्रिसेंथेमम सिंहासन के दूसरी रेखा के उत्तराधिकारी हैं। यह परिवार लगभग एक हजार साल से जापान की सत्ता पर काबिज है। लेकिन काफी वक्त से परिवार में कोई जवान पुरुष नहीं था।
विज्ञापन


अनुभवों से और ज्यादा सीखेंगे
क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अपने 18वें जन्मदिन के मौके पर प्रिंस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अनुभवों से और ज्यादा सीखूंगा और तमाम पहलुओं को समझते हुए आगे बढ़ूंगा।' उन्होंने अपने माता-पिता और बहनों का भी आभार व्यक्त किया। 6 सितंबर, 2006 को जन्मे प्रिंस हिसाहितो सुकुबा विश्वविद्यालय के ओत्सुका में सीनियर हाईस्कूल के तीसरे वर्ष के छात्र हैं। जापान में राजा बनने की दौड़ में अपने पिता क्राउन प्रिंस फुमिहितो के बाद उनका ही नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed