{"_id":"61390d67f7a9ad1c055b272b","slug":"japan-outgoing-prime-minister-yoshihide-suga-will-visit-washington-later-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: इस बार वाशिंगटन में होगी क्वाड देशों की बैठक, पीएम मोदी भी ले सकते हैं भाग, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंथन: इस बार वाशिंगटन में होगी क्वाड देशों की बैठक, पीएम मोदी भी ले सकते हैं भाग, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा
Thu, 09 Sep 2021 01:14 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, टोक्यो
एएनआई, टोक्यो
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:14 PM IST
सार
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में इस बार क्वाड देशों की बैठक इन-पर्सन बुलाई गई है। इस बैठक में पीएम मोदी भी भाग ले सकते हैं। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि वह वाशिंगटन पहुंचकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में इस बार क्वाड देशों की बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति जो बाइडन करने वाले हैं। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इस बार सबसे खास बात यह है कि क्वाड सदस्यों की बैठक इस बार इन-पर्सन बुलाई गई है। इस बीच जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि वह वाशिंगटन पहुंचकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
क्वाड ग्रुप में चार देश शामिल
क्वाड ग्रुप में अमेरिका और भारत के अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। चीन और रूस के बढ़ते प्रभाव को से निपटने के लिए इस ग्रुप का गठन हुआ था जो आर्थिक और सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चीन को यह संदेश देने की कोशिश भी की है कि क्षेत्र में उसके प्रभुत्व के स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे कोई भी कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार उठाना होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि क्वाड की औपचारिक तौर पर स्थापना तो 2007 में ही हो गई थी, लेकिन अब तक इसने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। साल 2017 में इसका पुनर्गठन किया गया, जिसके बाद अब 12 मार्च को इसका पहला शिखर सम्मेलन हुआ है।
विज्ञापन
बैठक में अफगानिस्तान के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा
इस बार की बैठक में अफगानिस्तान संकट पर चर्चा होने की अधिकतम संभावना है। अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद वहां पर तालिबान ने संपूर्ण कब्जा जमा लिया है और इसी वजह से अमेरिका इस वक्त दुनिया के कई बड़े देशों के निशाने पर है। इस बैठक में तालिबान की नई सरकार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन