फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan is discussing with Houthi rebels to free the hijacked ship Israel Ship Hijack row

Israel Ship Hijack: अगवा पोत छुड़ाने के लिए हूती विद्रोहियों से चर्चा कर रहा जापान, कंपनी के नाम से हुआ भ्रम

Tue, 21 Nov 2023 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 21 Nov 2023 07:04 AM IST
सार

जहाज के मालिकों को रे कार कैरियर्स नामक कंपनी से जोड़ा गया है। इसकी स्थापना इस्राइल के कारोबारी अब्राहम रामी उंगर ने की है। कंपनी के नाम से हूतियों को लगा कि ये जहाज इस्राइल का है। हालांकि, जहाज का स्वामित्व एक ब्रिटिश कंपनी के पास है और इसे जापानी कंपनी संचालित करती है।
 

विज्ञापन
Japan is discussing with Houthi rebels to free the hijacked ship Israel Ship Hijack row
Japan-Israel

विस्तार

तुर्किये से भारत आ रहे मालवाहक जहाज 'गैलेक्सी लीडर' के जापानी संचालक एनवाईके लाइन ने कहा है कि अपहरण के समय जहाज में कोई माल नहीं था। जापान ने सोमवार को जहाज अगवा किए जाने की निंदा की है। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने कहा कि जापानी सरकार हूती विद्रोहियों के साथ चर्चा कर चालक दल की शीघ्र रिहाई का प्रयास कर रही है। चालक दल में शामिल 25 लोगों में कोई भारतीय नहीं है। हूतियों ने लाल सागर से मालवाहक जहाज को इसलिए अगवा किया है क्योंकि वे पोत को इस्राइल का मानते हैं। एजेंसी
विज्ञापन


कंपनी के नाम से हुआ भ्रम
जहाज के मालिकों को रे कार कैरियर्स नामक कंपनी से जोड़ा गया है। इसकी स्थापना इस्राइल के कारोबारी अब्राहम रामी उंगर ने की है। कंपनी के नाम से हूतियों को लगा कि ये जहाज इस्राइल का है। हालांकि, जहाज का स्वामित्व एक ब्रिटिश कंपनी के पास है और इसे जापानी कंपनी संचालित करती है।
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों ने लिया जहाजों को अगवा करने का संकल्प
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इस्राइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने का संकल्प लिया है। इस महीने की शुरुआत में हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा था कि जब तक इस्राइली आक्रामकता बंद नहीं हो जाती, तब तक वे मिसाइलों और ड्रोन के साथ हमले जारी रखेंगे। इसी कड़ी में यह अपहरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्रोहियों ने जारी किया हाईजैकिंग का वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने सोमवार को जहाज गैलेक्सी लीडर के अपहरण का एक कथित वीडियो जारी किया। वीडियो दो मिनट लंबी है। इसमें दिख रहा है कि विद्रोही एक हेलीकॉप्टर से आए और जहाज के डेक पर उतर गए। डेक पर आते ही विद्रोहियों ने नारे लगाए और अंधाधुंध गोलिया चलाईं। इसके बाद विद्रोही जहाज के अंदर घुसे और व्हीलहाउस और नियंत्रण केंद्र पर कब्जा कर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि क्रू सदस्य हैरत में हैं और हाथ ऊपर खड़े खड़े हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed