{"_id":"61c22b0c8c81d44e5620421b","slug":"japan-government-three-people-sentenced-to-death-amidst-the-voice-being-raised-by-human-rights-organizations-against-the-death-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान : मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों ने उठाई आवाज, इस बीच तीन लोगों को दे दी फांसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान : मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों ने उठाई आवाज, इस बीच तीन लोगों को दे दी फांसी
Wed, 22 Dec 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:59 AM IST
सार
जापान देश में मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों द्वारा उठाई जा रही आवाज के बीच तीन लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। पिछले दो सालों में पहली बार फांसी दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
जापान में मंगलवार को तीन लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। देश में मृत्युदंड के खिलाफ मानवाधिकार संगठनों द्वारा उठाई जा रही आवाज के बीच पिछले दो सालों में पहली बार फांसी दी गई है। देश के नए बने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यकाल में पहली बार यह सजा हुई है।
विज्ञापन
इन तीनों में एक यासुटाका फजिशिरो को 2004 में सात लोगों की हत्या करने एवं उनके घर में आग लगाने का दोषी ठहराया गया था जबकि दो अन्य तोमोआकी ताकनेजावा एवं मित्सूनोरी ओनोगावा को 2003 में पिनबॉल पार्लर (जहां बॉल का एक खेल होता है) के दो कर्मियों की हत्या का कसूरवार पाया गया।
विज्ञापन
सुबह तक फांसी पर चढ़ाए जाने की जानकारी नहीं दी गई
जापान के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सुबह इन तीनों को फांसी पर चढ़ाया गया। उन्हें सुबह तक फांसी पर चढ़ाए जाने की जानकारी नहीं दी गई थी। सन् 2007 से जापान फांसी पर चढ़ाये जाने वालों तथा उनके अपराधों के बारे में कुछ जानकारियां देने लगा है लेकिन वह सूचना अब भी सीमित होती है। न्याय मंत्री योशिहिसा फुरूकावा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीनों ने बहुत ही ‘घृणित अपराध’ किया था और यह सजा उपयुक्त थी।
विज्ञापन