फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan eu to impose retaliatory tariffs on us recession fears rise

Tariff War: अब जापान और यूरोपीय संघ भी लगाएंगे अमेरिका पर जवाबी टैरिफ, बढ़ा मंदी का खतरा

Sat, 05 Apr 2025 05:31 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन/ओटावा/टोक्यो।
एजेंसी, वाशिंगटन/ओटावा/टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Apr 2025 05:31 AM IST
सार

Tariff War: चीन के बाद अब जापान व यूरोपीय संघ ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। जापानी पीएम ने कहा कि टैरिफ ने राष्ट्रीय संकट पैदा कर दिया है, जबकि यूरोपीय संघ ने भी ट्रंप को चेता दिया है कि उनके पास टैरिफ का सामना करने के लिए मजबूत उपाय हैं।

विज्ञापन
japan eu to impose retaliatory tariffs on us recession fears rise
Shigeru Ishiba, Ursula von der Leyen - फोटो : ANI (FILE)

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक टैरिफ ने वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ा दी है। चीन के बाद अब जापान व यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी अमेरिका पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है।  

विज्ञापन


अमेरिकी मित्र देश जापान के पीएम ने कहा, टैरिफ ने राष्ट्रीय संकट पैदा कर दिया है जबकि यूरोपीय संघ ने भी ट्रंप को चेता दिया है कि उनके पास टैरिफ का सामना करने के लिए मजबूत उपाय हैं। निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने कहा है कि उसे वर्ष के अंत तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने की 60% आशंका दिखती है। इसके चलते दुनिया भर के देशों ने अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध छेड़ने की धमकी दे डाली है।  वैश्विक मंदी की यह आशंका पहले 40% थी। व्हाइट हाउस की ओर से इस बारे में परस्पर विरोधी संदेश दिए। उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैरिफ स्थायी होने के लिए हैं या रियायतें जीतने की एक रणनीति है।
विज्ञापन


ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के एक दिन बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के चैंपियन के रूप में अपनी ऐतिहासिक भूमिका को त्याग दिया है। उन्होंने जवाबी उपाय अपनाते हुए ऑटो क्षेत्र में टैरिफ लगा दिया। ट्रंप की महंगाई व अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाले निकाय ‘रोसेनब्लैट सिक्योरिटीज’ के अनुसार, यदि एपल ने उपभोक्ताओं पर लागत डाली तो एक हाई-एंड आईफोन की कीमत 2,300 डॉलर (करीब 2 लाख रुपये) हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Stock Market Crash: चीन की जवाबी कार्रवाई, सहमे शेयर बाजार; बड़ी गिरावट से बेपरवाह ट्रंप गोल्फ कोर्स पहुंचे


इस तरह के कदमों से बचना महत्वपूर्ण : आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, मंदी के इस दौर में टैरिफ एक ग्लोबल आउटलुक जोखिम दर्शाता है। उन्होंने कहा, इस तरह के कदमों से बचना महत्वपूर्ण है जो विश्व अर्थव्यवस्था को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। आईएमएफ इस महीने के आखिर में वाशिंगटन में होने वाली स्प्रिंग मीटिंग के लिए अपना नया दृष्टिकोण प्रकाशित करेगा, जिसमें अभूतपूर्व अमेरिकी ट्रेड टैरिफ का मुद्दा सबसे ऊपर होगा।

छंटनी की आशंका
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद व्यवसायों ने भी समायोजन में जल्दबाजी दिखाई है। ऑटोमेकर स्टेलेंटिस ने कहा है कि वह अस्थायी रूप से अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा और कनाडा तथा मैक्सिको में संयंत्र बंद कर देगा। उधर, जनरल मोटर्स ने कहा कि वह अमेरिकी उत्पादन बढ़ाएगा। उन्होंने कई जवाबी उपायों की घोषणा करते हुए कहा, आज वैश्विक अर्थव्यवस्था कल की तुलना में मौलिक रूप से अलग है। ऐसे में अमेरिका में ही बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका है। विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा टैरिफ न सिर्फ मांग को कम कर सकते हैं, बल्कि आपूर्ति शृंखलाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed