फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Airport Shut After World War II Bomb Explodes Near Runway news in hindi

Japan: दूसरे विश्व युद्ध के समय से जमीन के अंदर दबा बम फटा, हवाईअड्डे पर मची अफरा-तफरी, 87 उड़ानें रद्द

Thu, 03 Oct 2024 09:09 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

दक्षिणी जापानी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी हवाईअड्डे के रनवे के पास दफनाए गए अमेरिकी बम में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण रनवे को काफी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
Japan Airport Shut After World War II Bomb Explodes Near Runway news in hindi
मियाज़ाकी हवाईअड्डे पर बम से गहरा गड्ढा - फोटो : क्योडो

विस्तार

जापान के एक हवाईअड्डे को बुधवार को अचानक से बंद करना पड़ा। यह कदम किसी तरह की कोई तकनीकी दिक्कत आने की वजह से नहीं उठाया गया। बल्कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यहां एक अमेरिका का भारी बम मिला, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के समय का बताया जा रहा। इस बम में अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद 80 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

विज्ञापन


मियाजाकी हवाईअड्डे के रनवे के पास दफन था बम
बताया जा रहा इस अमेरिकी बम को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहां गिराया गया था। बुधवार को दक्षिणी जापानी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी हवाईअड्डे के रनवे के पास दफनाए गए अमेरिकी बम में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण रनवे को काफी नुकसान पहुंचा, जिससे उस दिन के लिए निर्धारित सभी 80 से अधिक उड़ानें रोक दी गईं। 
विज्ञापन


गहरा गड्ढा हुआ
विस्फोट के कारण 'टैक्सीवे' में सात मीटर चौड़ा और एक मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस वजह से अधिकारियों को रनवे को बंद करना पड़ा। इस हादसे के बाद 87 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जापान के शीर्ष सरकारी प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि गड्ढे को भरने के लिए मरम्मत का काम गुरुवार सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि अचानक विस्फोट किस वजह से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, बम निरोधक दल ने पुष्टि की है कि यह विस्फोट जमीन के नीचे दबे एक अमेरिकी बम के कारण हुआ था। यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का लग रहा है। 


पहले भी मिल हो चुके हैं बम
इस बीच, बिना फटे बम लगातार खतरा बने हुए हैं। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, युद्ध समाप्त होने के 79 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मियाजाकी हवाईअड्डे पर पहले भी कई बिना फटे बम पाए गए हैं। अकेले 2023 में, सेल्फ-डिफेस फोर्स ने 37.5 टन वजन वाले 2,348 बमों का निपटान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed