फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Airlines plane lost 26 thousand feet altitude within few minutes; Frightened passengers are in bad shape

Japan: जापान एयरलाइंस के विमान ने कुछ मिनटों के अंदर ही 26 हजार फीट ऊंचाई खोई; घबराए यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Wed, 02 Jul 2025 11:24 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: बशु जैन Updated Wed, 02 Jul 2025 11:24 AM IST
सार

जापान एयरलाइंस के विमान ने चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस बीच विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और यह 10 मिनट के अंदर 26 हजार फीट नीचे गिरकर 10500 फीट पर आ गया। विमान को नीचे आता देख यात्री घबरा गए।

विज्ञापन
Japan Airlines plane lost 26 thousand feet altitude within few minutes; Frightened passengers are in bad shape
जापान एयरलाइंस। - फोटो : Instagram/japanairlines_jal

विस्तार

विज्ञापन

जापान में बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। चीन के शंघाई से टोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 अचानक 26 हजार फीट नीचे आ गया। विमान को अचानक ऊंचाई खोते देख यात्री घबरा गए। उन्होंने मास्क लगा लिए। इस दौरान कुछ यात्रियों ने तो अपनी वसीयत भी लिखना शुरू कर दिया।

30 जून को जापान एयरलाइंस के विमान ने चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जापान एयरलाइंस और स्प्रिंग जापान एयरलाइन की एक सहायक कंपनी के बीच कोडशेयर समझौते वाले इस विमान में 191 यात्री सवार थे। विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस बीच विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और यह 10 मिनट के अंदर 26 हजार फीट नीचे गिरकर 10500 फीट पर आ गया। विमान को नीचे आता देख यात्री घबरा गए। हादसे के डर में यात्रियों ने मास्क लगा लिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन हैं नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन? जो अपनी पहली उड़ान पर जाएंगे आईएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन

एक यात्री ने बताया कि मैंने एक धीमी आवाज सुनी और कुछ ही सेकेंड में ऑक्सीजन मास्क गिर गया। इस बीच एक एयर होस्टेस आई और मास्क लगाने के लिए कहने लगी। उसने कहा कि विमान में कुछ खराबी आ गई है। इस बीच कुछ यात्री विमान में सो रहे थे। जबकि कुछ यात्रियों ने अपनी वसीयत लिखनी शुरू कर दी। कुछ यात्रियों ने अपने परिजनों को पिन और बीमा की जानकारी भेजनी शुरू कर दी। एक यात्री ने कहा कि जब मैं अपनी वसीयत, बीमा और बैंक कार्ड के पिन लिख रहा था तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


ये भी पढ़ें: वेनेजुएला ने UN के उच्चायुक्त को माना अवांछित, US से निर्वासित प्रवासियों की मदद न करने का आरोप

विमान को किया गया डायवर्ट
विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। इसके बाद विमान को जापाल के ओसाका स्थित कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान को रात 8:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) ओसाका में सुरक्षित उतारा गया। यात्रियों को मुआवजे के तौर पर 15 हजार येन (93 अमेरिकी डॉलर) और एक रात रुकने के लिए होटल की सुविधा दी गई। एयरलाइंस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed