फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jamal Khashoggi: after America now france will decide soon on sanctions against Saudi individuals

जमाल खशोगी: अमेरिका के बाद फ्रांस भी लगाएगा सऊदी के लोगों पर प्रतिबंध

Tue, 20 Nov 2018 10:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Jamal Khashoggi: after America now france will decide soon on sanctions against Saudi individuals
जमाल खशोगी - फोटो : ANI

सऊदी अरब ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उसके तुर्की के इस्तांबुल स्थित दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी। सऊदी के रहने वाले खशोगी अमेरिका के नागरिक थे और वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखा करते थे। वह 2 अक्तूबर को सऊदी दूतावास में वह दस्तावेज लेने गए थे जिससे यह साबित हो जाए कि वह तलाकशुदा हैं ताकि उनकी दोबारा शादी हो सके। 

विज्ञापन


हफ्तों तक इस बात से मना करने पर कि खशोगी के गायब होने में उसका कोई हाथ नहीं है सऊदी ने आखिरकार इस बात को मान लिया है कि उसके अधिकारियों ने हत्या को अंजाम दिया था। हालांकि अभी तक पत्रकार के शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस हत्या के बाद से सऊदी को लगातार अतंरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उसपर अपने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी दबाव बन रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच अमेरिका के बाद अब फ्रांस ने भी खशोगी की मौत से संबंधित व्यक्तियों पर जल्द ही प्रतिबंध लगाने वाला है। यह बात फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ले ड्रियन ने कहीं। उन्होंने कहा, 'हम इस समय जर्मनी के साथ मिलकर करीबी से काम कर रहे हैं और इसके बाद हम जल्द निश्चित रूप से प्रतिबंधों की एक निश्चित संख्या तय करेंगे। लेकिन हमें लगता है कि हमें इससे आगे जाना चाहिए क्योंकि सच सामने आना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की में पत्रकार की हत्या हुई थी इसी वजह से तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुट्रेस के साथ बातचीत की। इस बैठक के बारे में यूएन के प्रवक्ता स्टीफेन डुजारिक ने कहा, 'उन्होंने यमन, सीरिया, साइप्रस के साथ ही जमाल खशोगी पर बातचीत की।' जब पूछा गया कि क्या यूएन खशोगी के मामले की जांच करेगा तो उन्होंने कहा कि हमें तुर्की की तरफ से कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला है। 


पत्रकार की मौत पर आईं कई रिपोर्ट्स में उनकी हत्या के लिए सऊदी के क्राउन प्रिंस बिन सलमान को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं वह इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। हाल ही में सलमान ने शूरा काउंसिल के सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया। यह सरकार का टॉप सलाहकार निकाय है। जिसमें उन्होंने लगभग सभी मुद्दों पर बात की लेकिन पत्रकार की मौत पर चुप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed