UK: जयशंकर ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
UK: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) टिम बैरो से मुलाकात की और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर उनके साथ अच्छी चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) टिम बैरो से मुलाकात की और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों पर उनके साथ अच्छी चर्चा की। जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति देने के उद्देश्य से ब्रिटेन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से मिलकर खुशी हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर अच्छी चर्चा हुई। इस सप्ताह की शुरुआत में जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, नए विदेश मंत्री डेविड कैमरन, रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स और गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली से मुलाकात की थी।
संसद भवन के पास वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में सोमवार शाम भारतीय उच्चायोग द्वारा एक विशेष दिवाली स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें जयशंकर ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत-ब्रिटेन संबंधों का मुख्य केंद्र है और भारत को उम्मीद है कि दोनों पक्षों के लिए काम करने वाली बातचीत में कोई ऐसा मोड़ आ जाएगा जो काम करेगा।
भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी 2021 में भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 के साथ शुरू की गई थी, जो कई क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करना चाहता है। भारत और ब्रिटेन पिछले साल जनवरी से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें अनुमानित 36 अरब पाउंड की द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ता के 13 दौर हो चुके हैं, अधिकारियों को 2024 में दोनों देशों में होने वाले आम चुनावों से पहले एक समझौता होने की उम्मीद है।