फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar and Narayan Prakash Saud to co-chair Nepal India Joint Commission meeting on January 4-5

Bilateral Meeting: विदेश मंत्री जयशंकर आज नेपाल दौरे पर जाएंगे, संयुक्त आयोग की बैठक में होंगे शामिल

Thu, 04 Jan 2024 06:13 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 06:13 AM IST
सार

चार जनवरी को भारत नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर नेपाल के लिए रवाना होंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक से जुड़ी जानकारी दी।  

विज्ञापन
Jaishankar and Narayan Prakash Saud to co-chair Nepal India Joint Commission meeting on January 4-5
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के उद्देश्य से आज से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान वह नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। काठमांडू में चार और पांच जनवरी को होने वाली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि 2024 में उनकी यह पहली विदेश यात्रा हैं। 
विज्ञापन


नेपाल ने बैठक को लेकर जारी की प्रेस विज्ञप्ति 
नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेता नेपाल-भारत संयुक्त आयोग में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत बहादुर राय ने कहा कि संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान नेपाल-भारत संबंधों के संपूर्ण पहलू की समीक्षा की जाएगी। अमृत बहादुर राय ने कहा कि ऊर्जा, व्यापार, बुनियादी ढांचे का विकास, बढ़ते व्यापार घाटे पर नेपाल की चिंता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


1987 में हुई थी भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना
नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में अमृत बहादुर राय ने कहा कि यह द्विपक्षीय बैठक नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने और साझेदारी पर केंद्रित होगी। गौरतलब हैं कि भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में की गई थी। यह दोनों पक्षों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। नेपाल विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत नेपाल भारत का प्रमुख भागीदार है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, विदेश मंत्री की यात्रा दो करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसियों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है। दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर सदियों पुराने "रोटी बेटी" रिश्ते पर ध्यान दिया है। नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक लंबी सीमा साझा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed