फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy g7 summit india japan relation pm modi meets fumio kishida news in hindi

Italy: जी-7 से इतर पीएम मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात, हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर चर्चा

Sat, 15 Jun 2024 03:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अपुलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अपुलिया Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 15 Jun 2024 03:45 PM IST
सार

पीएम मोदी ने भी एक्स पर जापान के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इटली में जी-7 से इतर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलकर खुशी हुई। 

विज्ञापन
Italy g7 summit india japan relation pm modi meets fumio kishida news in hindi
पीएम मोदी ने फुमियो किशिदा से मुलाकात की - फोटो : PMO India

विस्तार

इटली के अपुलिया में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत में पांच ट्रिलियन येन के निवेश के साथ मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
भारत-जापान के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री के कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत-जापान संबंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। इटली में जी-7 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इन दोनों नेताओं के बीच व्यापार, लोगों से लोगों तक, सरकार से सरकार तक जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।" पीएमओ ने एक्स पर कहा, "चर्चा में रक्षा, हाई स्पीड रेल बुनियादी ढांचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के साथ बी2बी, पी2पी और ज2जी संबंधों और व्यापार को मजबूत करना शामिल था।"
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम मोदी ने इस बधाई के लिए उनका धन्यवाद किया।" उन्होंने पुष्टि की कि तीसरे कार्यकाल में जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता मिलेगी। बयान में आगे कहा गया, "भारत और जापान सात अहम क्षेत्रों में सहयोग करेंगे, इसमें मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट, भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मक साझेदरी शामिल हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने भी एक्स पर जापान के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "इटली में जी7 से इतर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलकर खुशी हुई। शांति, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत और जापान के साथ मजबूत संबंध महत्वपूर्ण हैं। हम रक्षा, तकनीक, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और डिजीटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।"


अपने दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी ने जर्मनी चांसलर के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उनके साथ (जर्मनी के चांसलर) आज की बैठक सार्थक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed