फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy: A Somalia citizen arrested for attacking five people with a knife

इटली : सोमालिया के एक नागरिक को पांच लोगों पर चाकू से हमला करने के आरोप में किया गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रोम
एजेंसी, रोम Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Sep 2021 07:54 AM IST
सार

इटली में शरण मांग रहे 26 वर्षीय सोमाली हमलावर ड्रग्स के नशे के कारणने समुद्र तट के शहर रिमिनी में शनिवार रात एक बस में दो टिकट नियंत्रकों को चाकू मार कर घायल कर दिया।
 

विज्ञापन
Italy: A Somalia citizen arrested for attacking five people with a knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

इटली की पुलिस ने सोमालिया के एक नागरिक को पांच लोगों पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इटली में शरण मांग रहे सोमाली ने समुद्र तट के शहर रिमिनी में शनिवार रात एक बस में दो टिकट नियंत्रकों को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर भागते हुए उसने रास्ते में एक बच्चे और दो महिलाओं पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने हालांकि इस हमले के पीछे किसी आतंकी घटना से इनकार किया है। इटली के सरकारी रेडियो सेवा के अनुसार 26 वर्षीय हमलावर ड्रग्स के नशे के कारण इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी के पास बस का टिकट नहीं था और टिकट मांगने पर उसने टिकट नियंत्रकों पर चाकू से हमला कर दिया। जख्मी 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमाली 2015 में यूरोप आने के बाद डेनमार्क, स्वीडन, जर्मनी और नीदरलैंड सहित कई देशों में शरण मांगी थी, लेकिन सब ने उसे शरण देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed