फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian Democrat Sasoli became the new president of the European Parliament,

यूरोपीय संसद के नए अध्यक्ष बने इतालवी डेमोक्रेट सासोली, आयोग प्रमुख बनीं जर्मनी की रक्षा मंत्री

Fri, 05 Jul 2019 06:28 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Italian Democrat Sasoli became the new president of the European Parliament,
David Sasoli - फोटो : Twitter

लंबी प्रक्रिया के बाद यूरोपीय संसद ने आखिरकार बुधवार को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। इटली के सोशल डेमोक्रैट डेविड सासोली ने मतदान के दूसरे चरण में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। इस पद पर 63 वर्षीय पूर्व पत्रकार सासोली का मुकाबला जर्मनी की ग्रीन पार्टी की स्का केलर, स्पेन के धुर वामपंथी सीरा रेगो और चेक गणराज्य के कंजर्वेटिव जेन जाहरादिल से था।

विज्ञापन


संसद के अध्यक्ष के तौर पर सासोली का कार्यकाल ढाई साल का रहेगा। मंगलवार को मई में यूरोपीय संघ के लिए हुए चुनावों में यूरोपीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद गुप्त मतदान के जरिए सासोली को चुना गया।
विज्ञापन


उन्होंने इटली के कंजर्वेटिव एंतोनिया तजानी की जगह ली। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में स्थित 751 सीटों वाली संसद के अध्यक्ष पद के लिए मतदान होने के साथ ही यूरोपीय संघ के अहम कामों की सूची पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जर्मनी की रक्षा मंत्री उरसुला वोन डेन लेयन को यूरोपीय आयोग का प्रमुख और आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्द को यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति की पुष्टि होनी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed