{"_id":"67ae1905e46f5ab9970a3118","slug":"it-is-necessary-for-the-us-govt-to-eliminate-federal-agencies-musk-said-at-the-world-government-summit-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: 'अमेरिका सरकार के लिए संघीय एजेंसियों को खत्म करना जरूरी', विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में बोले मस्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: 'अमेरिका सरकार के लिए संघीय एजेंसियों को खत्म करना जरूरी', विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में बोले मस्क
Thu, 13 Feb 2025 09:38 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:38 PM IST
सार
एलन मस्क ने एक बार फिर अमेरिका की संघीय एजेंसियों को खत्म करने की बात कही है। मस्क ने कहा कि हमारे यहां नौकरशाही का शासन है, न कि लोकतंत्र का शासन है। अगर हम खरपतवार की जड़ों को नहीं हटाते हैं, तो खरपतवार का फिर से उगना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अमेरिका की संघीय एजेंसियों को खत्म करने की बात कही है। यूएई में चल रहे विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिए संबोधन में मस्क ने ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने थर्मोन्यूक्लियर युद्ध और एआई के संभावित खतरों का कई बार उल्लेख किया गया।
मस्क ने कहा कि हमारे यहां नौकरशाही का शासन है, न कि लोकतंत्र का शासन है। काले रंग की टीशर्ट, जिस पर टेक सपोर्ट लिखा था पहने मस्क ने कहा कि वह व्हाइट हाउस के टेक सपोर्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें एजेंसियों को खत्म करने की जरूरत है। अगर हम खरपतवार की जड़ों को नहीं हटाते हैं, तो खरपतवार का फिर से उगना आसान हो जाएगा।
मस्क ने ट्रंप द्वारा ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डवलपमेंट’ (यूएसएड) को बंद करने की ओर इशारा करते हुए कहा, “उदाहरण के लिए यूएसएड पर बहुत ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप करने में अमेरिका की रुचि कम: मस्क
एलन मस्क ने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप करने में कम रुचि रखता है। कई बार अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मामलों में कुछ हद तक आक्रामक रहा है, जो दर्शकों में से कुछ लोगों को रास आ सकता है। मूल रूप से अमेरिका को अपने काम से मतलब रखना चाहिए, न कि हर जगह शासन परिवर्तन के लिए दबाव डालना चाहिए। उन्होंने विविधता, समानता और समावेशी कार्य को खत्म करने पर ट्रंप प्रशासन के ध्यान देने पर भी संज्ञान लिया और एक बिंदु पर इसे एआई से जोड़ा।
मस्क ने कहा कि यदि एआई को डीईआई के लिए डिजाइन किया गया है, तो आप जानते हैं हर कीमत पर विविधता है। एआई के बारे में मस्क ने कहा कि उनका मानना है कि एक्स का नया अपडेटेड एआई चैटबॉट, ग्रोक 3 लगभग दो सप्ताह में तैयार हो जाएगा। उन्होंने एक समय इसे डरावना भी कहा था। मस्क ने सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई के प्रबंधन की आलोचना की। मस्क ने बोरिंग कंपनी में अपने काम के अनुरूप दुबई लूप परियोजना की योजना की भी घोषणा की। मस्क ने वादा किया कि नई परियोजना एक वर्महोल की तरह होगी। आप शहर के एक हिस्से से वर्महोल में प्रवेश करते हैं और आप शहर के दूसरे हिस्से में पहुंच जाते हैं।