फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Strike School in Deir al Balah in central Gaza, upto 30 died, several injured

Israel Hamas War: मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में स्कूल पर इस्राइली हमला, 30 की मौत; 100 से ज्यादा घायल

Sat, 27 Jul 2024 05:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा सिटी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jul 2024 05:21 PM IST
सार

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक स्कूल पर इस्राइल के हमले में कम से कम तीस लोग मारे गए।

विज्ञापन
Israeli Strike School in Deir al Balah in central Gaza, upto 30 died, several injured
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा किया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक स्कूल पर इस्राइल के हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए। वहीं, इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। 

विज्ञापन


हमले में 100 से अधिक घायल
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने दीर अल-बलाह में स्कूल पर हमले में मारे गए लोगों की संख्या 30 बताई। यह गाजा के विस्थापित परिवारों की सबसे बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। मीडिया कार्यालय के मुताबिक, इस हमले में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।  
विज्ञापन


स्कूल के अंदर हमास का कमांड सेंटर: आईडीएफ
इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने एक बयान में दावा किया कि उसने मध्य गाजा के खदीजा स्कूल परिसर के अंदर हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि स्कूल का इस्तेमाल उनके सैनिकों पर हमले करने और हथियारों को जमा करने के लिए किया जा रहा था। आईडीएफ ने कहा कि उसने हमले से पहले वहां के नागरिकों को चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को अल-अक्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायलों को एंबुलेंस के जरिए दीर अल-बलाह के अल-अक्सा अस्पताल में ले जाया गया। कुछ घायल पैदल भी पहुंचे, जिनके कपड़े खून से सने थे। इससे पहले इस्राइली सेना ने हमास पर आरोप लगाया था कि वह नागरिकों की आड़ में हमले कर रहा है और घनी आबादी वाले इलाकों, स्कूलों और अस्पतालो से हमलों को अंजाम दे रहा है। हालांकि, हमास ने हमेशा इससे इनकार किया है। 

खान यूनिस के इलाकों को खाली करने को कहा
शनिवार को फलस्तीनी आधिकारिक मीडिया ने जानकारी दी कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में सुबह से इस्राइल के हमलों में 14 फलस्तीनी मारे गए और उनके शवों को नासिर मेडिकल कॉम्पलैक्स लाया गया।आईडीएफ ने हाल ही में फलस्तीनियों को खान यूनिस के दक्षिणी इलाकों को अस्थायी रूप से खाली करने को कहा था। ताकि वहां सैन्य अभियान चलाया जा सके। उन्हें अल-मवासी में एक क्षेत्र में स्थानांतरित होने के लिए कहा। 


युद्ध में 39 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से 39 हजार से ज्यादा फलस्तीन लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइली अधिकारियों का अनुमान है कि हमास और इस्लामिक जिहाद समूहों के करीब 14 हजार आतंकवादी मारे गए हैं। युद्ध तब शुरू हुआ था, जब पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने दक्षिण इस्राइल पर हमला किया। इस हमले में करीब 1200 इस्राइली मारे गए थे। जबकि 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed