{"_id":"62b0a799df7703189f541e6f","slug":"israeli-prime-minister-bennett-s-office-says-government-to-be-disbanded-nation-to-go-to-new-elections-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Elections: इस्राइल में फिर से होंगे चुनाव, प्रधानमंत्री बेनेट ने किया सरकार भंग करने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Elections: इस्राइल में फिर से होंगे चुनाव, प्रधानमंत्री बेनेट ने किया सरकार भंग करने का एलान
Mon, 20 Jun 2022 11:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:31 PM IST
सार
प्रधानमंत्री और उनके मुख्य गठबंधन साझेदार याईर लपिड ने आने वाले दिनों में संसद भंग करने के प्रस्ताव पर मतदान कराने का निर्णय लिया है। संसद भंग होने के बाद लपिड कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगे।
विज्ञापन
नफ्ताली बेनेट
- फोटो : Wikipedia
विस्तार
इस्राइली प्रधानमंत्री बेनेट के कार्यालय ने कहा कि सरकार को भंग किया जाएगा और देश में फिर से चुनाव होंगे। पीएम नफ्ताली बेनेट आठ पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे थे। इस दौरान कई सदस्यों से उनका साथ छोड़ दिया। इस वजह से पिछले दो महीने के दौरान संसद में उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी।
विज्ञापन
बेनेट के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके मुख्य गठबंधन साझेदार याईर लपिड ने आने वाले दिनों में संसद भंग करने के प्रस्ताव पर मतदान कराने का निर्णय लिया है। संसद भंग होने के बाद लपिड कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगे।
विज्ञापन
अगर देश में फिर से चुनाव होते हैं तो यह बीते साढ़े तीन साल में पांचवी बार होगा, जब देश प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मतदान करेगा। बताया जा रहा है कि देश में अक्तूबर में दोबारा चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
गठबंधन के दौरान हुए समझौते के मुताबिक चुनाव के बाद नई सरकार आने तक लापिद कार्यवाहक प्रधान मंत्री बने रहेंगे। यह खबर ऐसे वक्त आई है, जब अगले ही महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस्राइल के दौरे पर आने वाले हैं।
नफ्ताली बेनेट इस्राइल की दक्षिणपंथी यमिना पार्टी के प्रमुख हैं। इसका गठन 2019 में किया गया था। यायिर लापिद यश अतिद नामक लिबरल पार्टी के नेता हैं। लापिद ने 2012 में पार्टी बनाई थी।