फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu will address the US Congress on June 13

America: इस्राइली PM नेतन्याहू 13 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे, बाइडन के इटली में रहने की उम्मीद

Tue, 04 Jun 2024 04:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:56 AM IST
सार

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 13 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। वहीं, नेतन्याहू के प्रवास के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली में रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu will address the US Congress on June 13
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 13 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। यह यात्रा डेमोक्रेटिक सीनेट बहुमत नेता चक शूमर द्वारा मार्च में इस्राइल से नए चुनाव कराने का आह्वान करने के बाद हो रही है, जो कि गाजा में युद्ध से निपटने के देश के तरीके की एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी द्वारा की गई कड़ी आलोचना का एक दुर्लभ उदाहरण है। 

विज्ञापन


वहीं, नेतन्याहू के प्रवास के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली में रहने की उम्मीद है। हालांकि, राष्ट्रपति की शनिवार को एक सप्ताह की समय-सारिणी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने शुक्रवार को एक इस्राइली तीन चरणीय योजना प्रस्तुत की, जो इस्राइल-हमास संघर्ष को समाप्त करेगी। सभी बंधकों को मुक्त करेगी और हमास के सत्ता में आए बिना तबाह हो चुके फलस्तीन क्षेत्र का पुनर्निर्माण करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बात पर जोर दिया कि सात अक्टूबर के हमले से शुरू हुआ युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक कि इस्राइल के सभी लक्ष्य पूरे नहीं जाते, जिसमें हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं का विनाश भी शामिल है। 


बता दें कि सदन और सीने में चार पार्टी नेताओं ने पिछले सप्ताह नेतन्याहू से कांग्रेस की संयुक्त बैठक में बोलने के लिए पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में, विशेषकर जब हमास ने अमेरिकी और इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाना जारी रखा है, इस्राइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed