{"_id":"5fe657678ebc3e3b6b55610b","slug":"israeli-jets-fly-low-in-beirut-and-explosions-reported-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली विमानों ने बेरूत में भरी निचली उड़ानें, सीरिया में धमाके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइली विमानों ने बेरूत में भरी निचली उड़ानें, सीरिया में धमाके
Sat, 26 Dec 2020 02:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेरूत।
एजेंसी, बेरूत।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
इस्राइली विमान
- फोटो : Facebook
इस्राइल के विमान लेबनान के कुछ हिस्सों में उड़ान भरते समय शुक्रवार तड़के बेहद नीचे आ गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ नागरिकों ने बेरूत के आसमान में मिसाइलें देखने की बात भी कही है। इसके कुछ मिनट बाद ही सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने मध्य सीरिया के मस्यफ शहर में धमाकों की खबर भी दी है।
विज्ञापन
सीरिया के अन्य मीडिया संगठनों ने कहा कि हमा प्रांत के पास इस्राइल के हमले के खिलाफ सीरिया के हवाई सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। हमले किसे निशाना बनाकर किए गए या कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि इस्राइली विमान लेबनान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं और अक्सर लेबनान क्षेत्र से सीरिया के अंदर हमले भी करते हैं। क्रिसमस के दिन किए गए इन हमलों से बेरूत में काफी घबराहट है। हालांकि इस्राइल ने शुक्रवार की इस घटना या सीरिया पर कथित हमलों को लेकर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन