फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli history teacher supports Hamas says occupied nation can do anything for freedom

Israel: 'कब्जा झेल रहा राष्ट्र आजादी के लिए कुछ भी कर सकता है', इस्राइली शिक्षक का हमास को समर्थन, गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2023 08:33 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 08:33 AM IST
सार

हमास और इस्राइल के युद्ध को इस्राइली इतिहास के शिक्षक ने जायज ठहराया। अपने संदेश में शिक्षक ने आतंकी समूह हमास का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, कब्जे वाले राष्ट्र को अपनी आजादी के लिए कुछ भी करने की अनुमति है।

विज्ञापन
Israeli history teacher supports Hamas says occupied nation can do anything for freedom
इस्राइल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच सात अक्तूबर से भीषण युद्ध जारी है। हमास के आतंकी कृत्य का जवाब देते हुए इस्राइली सेना ने गाजा स्थित हमास पर जमकर हमले किए। वर्तमान में भी इस्राइल हमास के ठिकानों को तबाह कर रहा है। इसी बीच हमास और इस्राइल युद्ध को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जहां एक तरफ कई लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर, कई लोग इस्राइल की जवाबी कार्रवाई को अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बीच, इस्राइली शिक्षक के एक संदेश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। इस्राइल के इतिहास शिक्षक ने हमास द्वारा की गई सात अक्तूबर की कार्रवाई को उचित ठहराया। जिसके बाद पेटा टिकवा के एक स्कूल में कार्यरत इस्राइल के इतिहास शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। अपने संदेश में शिक्षक ने कहा, फलस्तीनियों पर हुए अत्याचार को पाठ्यपुस्तकों में शामिल नहीं किया गया है। क्या इस्राइली सैनिकों ने फलस्तीनियों के साथ दुष्कर्म नहीं किया है? इस संदेश के बाद से ही इस्राइल में शिक्षक का विरोध होने लगा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
इस्राइली शिक्षक ने किया हमास का समर्थन
अपने संदेश में शिक्षक हमास का बचाव करते हुए लिखा, एक कब्जे वाले राष्ट्र को अपनी आजादी के लिए कुछ भी करने की अनुमति है। बयान के बाद, पेटाव टिकवा स्थित स्कूल ने शिक्षक को हटा दिया है। शिकायत दर्ज के बाद शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में कहा गया कि हमास का समर्थन कर उन्होंने इस्राइल सुरक्षा बलों का अपमान किया है। साथ ही उनका मनोबल पर प्रहार किया है। शिक्षक ने अपने बयान में कहा था कि कार से टक्कर मारने वाले हमले में शामिल व्यक्ति आतंकवादी नहीं था। शिक्षक ने इस्राइली वायु सेना को हत्यारा करार दिया। साथ ही, स्कूली छात्रों से सेना में शामिल न होने की अपील की। अपने संदेश में शिक्षक ने कहा, सेना के जवान जानते हैं कि इसका परिणाम क्या होगा, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन करना ही चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed