फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli fire has killed four people and wounded 14 in the Gaza Strip

Israel: इस्राइली सेना की गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 14 लोग घायल

Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
Israeli fire has killed four people and wounded 14 in the Gaza Strip
इस्राइल गाजा युद्ध - फोटो : अमर उजाला
गाजा पट्टी में पिछले 24 घंटे में इस्राइली बलों की ओर से की गई गोलीबारी में चार फलस्तीनी मारे गए और 14 अन्य घायल हुए। फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की ये घटनाएं क्षेत्र में इस्राइल  और हमास के बीच काफी हद तक प्रभावी संघर्ष-विराम समझौते के बीच हुईं।
विज्ञापन

इस्राइली सेना ने कहा कि गोलीबारी में दर्जनों फलस्तीनी नागरिक मारे गए, जिन्होंने जनवरी में हुए संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए या तो उसके सैनिकों के करीब आने की कोशिश की या फिर अनधिकृत क्षेत्रों में प्रवेश किया।

विज्ञापन

Israel: दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर शुरू होगी बातचीत, इस्राइल अपना प्रतिनिधिमंडल कतर भेजेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल ने चरमपंथी समूह हमास पर संघर्ष-विराम समझौते के पहले चरण के विस्तार को स्वीकार करने का दबाव बढ़ाने के लिए गाजा पट्टी में रह रहे 20 लाख से अधिक फलस्तीनियों को सामान और बिजली की आपूर्ति पिछले हफ्ते रोक दी थी। समझौते का पहला चरण एक मार्च को समाप्त हो गया था।

इस्राइल चाहता है कि हमास स्थाई संघर्ष-विराम पर बातचीत के लिए हामी भरने के बदले उसके बाकी बंधकों में से आधे को रिहा कर दे। वहीं, हमास संघर्ष-विराम के अधिक कठिन दूसरे चरण पर बातचीत शुरू करना चाहता है, जिसके तहत गाजा पट्टी से बाकी बंधकों की रिहाई, इस्राइली सेना की वापसी और स्थायी शांति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। हमास के कब्जे में इस्राइल के 24 जीवित बंधकों के अलावा 35 बंधकों के शव होने का अनुमान है।

ईरान का अमेरिका को संदेश: परमाणु कार्यक्रम पर शांतिपूर्ण वार्ता को तैयार, लेकिन खत्म करने की बात कही तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed