फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel will send delegation to Qatar to try to advance ceasefire negotiations with hamas

Israel: दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर शुरू होगी बातचीत, इस्राइल अपना प्रतिनिधिमंडल कतर भेजेगा

Sun, 09 Mar 2025 01:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Mar 2025 01:56 PM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि उन्होंने अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
Israel will send delegation to Qatar to try to advance ceasefire negotiations with hamas
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर जल्द बाद शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल इस्राइल ने कहा है कि वह अपने प्रतिनिधिमंडल को युद्धविराम समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए कतर भेजेगा। वहीं हमास ने भी मिस्त्र और कतर के मध्यस्थों के साथ युद्धविराम समझौते पर बात शुरू करने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। इस्राइल और हमास के बीच पहले चरण का युद्धविराम समझौता मार्च के शुरुआत में खत्म हो गया और अब दूसरे चरण के समझौते पर बात होनी है। 
विज्ञापन


अमेरिका भी होगा मध्यस्थता बातचीत में शामिल
इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि उन्होंने अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर एक महीने पहले ही बातचीत शुरू होनी थी। अमेरिका ने भी हमास के साथ बातचीत शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि इस्राइल ने भी अमेरिका की हमास से सीधे बातचीत का कड़ा विरोध किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भरोसेमंद रॉन डेरमर और अमेरिका के स्पेशल प्रतिनिधि एडम बोहलर के बीच तीखी बहस भी हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने बंधक मामलों के लिए एडम बोहलर को अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इस्राइल ने हमास पर बनाया दबाव
बीते हफ्ते इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के विस्तार और बचे हुए बंधकों में से आधे बंधकों की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाया था। हालांकि सहमति नहीं बन सकी। हमास के पास अभी भी 24 बंधक और 35 शव हैं। इस्राइल ने भी बीते हफ्ते गाजा की सभी आपूर्ति रोक दी थी ताकि हमास पर दबाव बनाया जा सके। इस्राइल और हमास के बीच हुए पहले चरण के समझौते में 25 जीवित बंधकों को रिहा किया गया और आठ शव सौंपे गए। इसके बदले में इस्राइल ने करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इस्राइल ने गाजा के बफर जोन से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है, जिसके बाद हजारों फलस्तीनी गाजा में वापस लौटना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed