फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli army returned condition of Gaza changed Palestinians Khan Younis israel Gaza War

Gaza: इस्राइली सेना लौटी पर बदल गया गाजा का हाल, खान यूनिस की तरफ लौटने वाले फलस्तीनियों को दिखे मलबे के ढेर

Tue, 09 Apr 2024 07:35 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:35 AM IST
सार

इस्राइली सैनिकों के हटने के बाद दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में लौटते हुए लोगों ने कहा, अब हमारे पास कोई शहर नहीं है, सिर्फ केवल मलबा है, और कुछ भी नहीं बचा है। कई लोग सड़कों से गुजरते हुए रोते हुए भी देखे गए।

विज्ञापन
Israeli army returned condition of Gaza changed Palestinians Khan Younis israel Gaza War
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा में मची भारी तबाही। - फोटो : UNICEF

विस्तार

इस्राइली सेना द्वारा क्षेत्र से सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा के एक दिन बाद बड़ी संख्या में फलस्तीनी नागरिक सोमवार को दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में दाखिल हुए। कई लोगों ने तो अपने पुराने गृहनगर को पहचाना तक नहीं, क्योंकि यहां सैकड़ों इमारतें टूट चुकी थीं, कई जगह मलबे के ढेर थे और सड़कों पर बुलडोजर चला दिया गया तथा इस्राइली सेना ने स्कूलों-अस्पतालों को तोड़ दिया।

विज्ञापन

इस्राइली सैनिकों के हटने के बाद दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में लौटते हुए लोगों ने कहा, अब हमारे पास कोई शहर नहीं है, सिर्फ केवल मलबा है, और कुछ भी नहीं बचा है। कई लोग सड़कों से गुजरते हुए रोते हुए भी देखे गए। जैसे ही इस्राइली सेना ने कहा कि उसके सैनिक पीछे हट रहे हैं, वैसे ही तबाह हुए खान यूनिस के निवासी यह देखने के लिए लौट रहे थे कि उनके घरों में क्या बचा है। 7 अक्तूबर से पहले खान यूनिस और उसके आसपास लगभग चार लाख की आबादी थी। जबकि अब इस्राइल-हमास संघर्ष के बाद अधिकांश क्षेत्र अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। लोग गधा गाड़ियों, साइकिलों और पिकअप ट्रक पर सवार होकर गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा से उत्तर की ओर जा रहे हैं, जहां लाखों फलस्तीनियों ने शरण ली हुई थी। 

विज्ञापन

इस्राइल समझौते को तैयार, सरेंडर नहीं होगा : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल गाजा से युद्ध में जीत से एक कदम दूर है। हमारा संकल्प सभी बंधकों के मुक्त न होने तक युद्धविराम न करने का है। उन्होंने यह बात एक कैबिनेट बैठक के दौरान कही। नेतन्याहू ने कहा, हम जीत से एक कदम दूर हैं, लेकिन हमने जो कीमत चुकाई है वह दर्दनाक और हृदय विदारक है। काहिरा में मध्यस्थों के साथ सकारात्मक वार्ता के बीच नेतन्याहू ने कहा, बंधकों की वापसी के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा। उन्होंने जोर दिया कि इस्राइल समझौते के लिए तैयार है, लेकिन आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राफा को खाली करने में लगेंगे कई महीने
स्थानीय प्रसारक ‘चैनल 13 टीवी’ ने बताया कि इस्राइल राफा को खाली कराने की तैयारी कर रहा है और इस प्रक्रिया में कई माह लग सकते हैं। इस्राइल राफा के आसपास जमीनी हमले की बात कई हफ्तों से कह रहा है। वहां 14 लाख आबादी है। लेकिन इन हमलों का इस्राइल के शीर्ष सहयोगी अमेरिका ने विरोध किया है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने राफा पर हमले को लेकर अमेरिकी विरोध को एक बार फिर दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed