{"_id":"655a7808177b01a66702f96c","slug":"israeli-army-claims-hamas-terrorists-have-made-a-tunnel-in-al-shifa-hospital-israel-hamas-war-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Al-Shifa Hospital: इस्राइली सेना ने जारी किया वीडियो, कहा- हमास आतंकियों ने अस्पताल में भी बना रखी है सुरंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Al-Shifa Hospital: इस्राइली सेना ने जारी किया वीडियो, कहा- हमास आतंकियों ने अस्पताल में भी बना रखी है सुरंग
Mon, 20 Nov 2023 02:33 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:33 AM IST
सार
इस्राइली सेना ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सेना ने दावा किया और दिखाया कि अल-शिफा के नीचे एक सुरंग बनी हुई है। सुरंग 10 मीटर गहरी है। हमास के आंतकियों ने यह सुरंग बनाई है। सुरंग के अंदर हथियार मिले हैं।
विज्ञापन
अल शिफा अस्पताल में मिली सुरंग!
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली सेना ने दावा किया कि गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा अस्पताल के नीचे एक सुरंग मिली है। बता दें, इस्राइली सेना ने हाल में ही अल-शिफा अस्पताल पर कब्जा किया था, जिसके बाद उसने दावा किया अस्पताल के अंदर उन्हें हथियार मिले हैं।
इस्राइली सेना ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सेना ने दावा किया और दिखाया कि अल-शिफा के नीचे एक सुरंग बनी हुई है। उसके इंजीनियरों ने 10 मीटर गहरी और विस्फोटक-रोधी सुरंग का पता लगाया है। इसका इस्तेमाल इजरायली बलों को कमांड सेंटरों और हमास से संबंधित भूमिगत संपत्तियों में प्रवेश करने से रोकने के लिए किया जाता है। हमास के आंतकियों ने यह सुरंग बनाई है। सुरंग के अंदर हथियार मिले हैं। इस्राइल के दावे पर इस पर हमास ने अपनी सफाई दी है। हमास ने स्वीकार किया कि उनके पास सैकड़ों किलोमीटर लंबी गुप्त सुरंगे हैं, जो पूरे फलस्तीन में फैली हुई हैं लेकिन अस्पताल में उनके पास सुरंग नहीं है।
अल-शिफा पर कब्जा करने के बाद इस्राइली सेना को क्या-क्या मिला
अल-शिफा पर कब्जा करने के बाद, इस्राइली सेना ने कहा था कि सैनिक अस्पताल में तलाशी कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक लैपटॉप मिला, जिसमें बंधकों के वीडियो और तस्वीरें हैं। आईडीएफ ने बताया था कि सैनिकों ने इमारतों, हथियारों सहित कई खुफिया चीजों की जांच की है, जिसमें युद्ध से संबंधित कई जानकारियां सामने आई हैं। जांच के लिए जब्त सामाग्रियों को जांच के लिए आगे भेजा गया है।
इस्राइली दावे पर हमास की सफाई
इस्राइली बंदियों को अस्पताल में बंधक बनाए रखे जाने के इस्राइली दावे पर हमास के कासम ब्रिगेड ने बताया था कि युद्ध के कारण इस्राइल के कई बंदियों की स्वास्थ्य खराब हो रही थी, उन्हें इलाज की आवश्यकता थी। इसलिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। अस्पताल में बंधकों की देखभाल की जा रही थी और जैसे-जैसे बंधक स्वस्थ्य हो रहे थे, वैसे-वैसे उन्हें हिरासत वाली जगह पर लाया जा रहा है।

OPERATIONAL UPDATE: IDF and ISA forces revealed a significant 55-meter-long terrorist tunnel, 10 meters underneath the Shifa Hospital complex during an intelligence-based operation.
विज्ञापन विज्ञापन
The tunnel entrance contains various defense mechanisms, such as a blast-proof door and a firing… pic.twitter.com/tU4J6BD4ZG— Israel Defense Forces (@IDF) November 19, 2023