फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli airstrikes killed 9 people in Gaza Strip know updates

Gaza: गाजा में इस्राइली हवाई हमले में 9 की मौत, बढ़ा तनाव, युद्धविराम समझौते के अस्तित्व पर लगा प्रश्नचिह्न

Sat, 15 Mar 2025 10:24 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 15 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

हमले ने 19 जनवरी के युद्धविराम समझौते के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इसके चलते गाजा में बड़े पैमाने पर लड़ाई रुक गई थी। फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि युद्धविराम के बावजूद इस्राइली हमलों में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। इससे पहले इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने आतंकियों की ओर से खड़े किए गए खतरों के मद्देनजर ये कार्रवाई की थीं।

विज्ञापन
Israeli airstrikes killed 9 people in Gaza Strip know updates
इस्राइल गाजा युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजा पट्टी के उत्तरी बेइत लाहिया शहर में इस्राइली हवाई हमले में शनिवार को कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए, जिनमें दो स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हमास के नेता काहिरा में मध्यस्थों के साथ युद्धविराम वार्ता कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक कार को निशाना बनाया गया, जिसमें वाहन के अंदर और बाहर मौजूद लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय पत्रकारों और गवाहों के मुताबिक, कार में सवार लोग अल-खैर फाउंडेशन नामक चैरिटी के कार्यकर्ता थे। वे बेइत लाहिया में सहायता अभियान चला रहे थे। उनके साथ पत्रकार और फोटोग्राफर भी थे। फलस्तीनी मीडिया के अनुसार, मृतकों में तीन पत्रकार शामिल हैं। इस्राइली सेना ने अभी तक घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन


इस घटना ने गाजा में तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। घटना ने 19 जनवरी के युद्धविराम समझौते के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इसके चलते गाजा में बड़े पैमाने पर लड़ाई रुक गई थी। फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि युद्धविराम के बावजूद इस्राइली हमलों में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। इससे पहले इस्राइली सेना ने कहा था कि उसने आतंकियों की ओर से खड़े किए गए खतरों के मद्देनजर ये कार्रवाई की थीं। युद्धविराराम का पहला चरण 2 मार्च को समाप्त होने के बाद इस्राइल ने दूसरे चरण की वार्ता शुरू करने से इन्कार कर दिया है, जिसमें युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने पर चर्चा शामिल है। इस बीच, हमास के गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या युद्धविराम को लेकर मतभेदों को सुलझाने के लिए काहिरा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


दोहरी नागरिकता वाले एडन को रिहा करने को तैयार है हमास
हमास ने शुक्रवार को कहा कि वह इस्राइल-अमेरिकी दोहरी नागरिकता वाले एडन अलेक्जेंडर (21) को रिहा करने को तैयार है, बशर्ते इस्राइल युद्ध समाप्ति पर वार्ता शुरू करे। हमास के अनुसार, यह प्रस्ताव मध्यस्थों की ओर से युद्धविराराम के दूसरे चरण पर चर्चा के लिए दिए गए प्रस्ताव के बाद आया है। इस्राइल ने इस प्रस्ताव को मनोवैज्ञानिक युद्ध बताते हुए खारिज कर दिया। एडन इस्राइली सेना में सैनिक हैं और न्यू जर्सी के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed