फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli airstrikes in eastern Lebanon kill 8 Hezbollah members, officials say

Lebanon: पूर्वी लेबनान में इस्राइल ने किए हवाई हमले, हिजबुल्ला के आठ सदस्य मारे गए; मृतकों में तीन कमांडर

Sat, 21 Feb 2026 08:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रायाक (लेबनान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रायाक (लेबनान) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Feb 2026 08:33 PM IST
सार

Lebanon: पूर्वी लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला के आठ सदस्य मारे गए, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुल 10 मौतों और 24 घायलों का आंकड़ा दिया है। इस्राइली सेना ने कहा कि निशाना बनाए गए लोग इस्राइल पर हमलों की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Israeli airstrikes in eastern Lebanon kill 8 Hezbollah members, officials say
पूर्वी लेबनान में इस्राइली हमले - फोटो : एएनआई (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

पूर्वी लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला समूह के आठ सदस्य मारे गए, जिनमें कई स्थानीय अधिकारी भी शामिल हैं। हिजबुल्ला के दो अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या 10 बताई। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में कितने चरमपंथी और कितने नागरिक थे। 

हिजबुल्ला के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस(एपी) को बताया कि आठ चरमपंथी शुक्रवार देर रात रायाक गांव के पास हवाई हमलों में मारे गए। उन्होंने अपनी पहचान न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें मीडिया से इस तरह के विवरण साझा करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


आज सुबह एपी की एक टीम ने उस स्थल का दौरा किया, जहां हमले किए गए। टीम ने देखा कि तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल नष्ट हो गई थी।

इस्राइली सेना ने शनिवार को कहा कि लेबनान के बालबेक क्षेत्र में हिजबुल्ला की मिसाइल इकाई के तीन अलग-अलग कमान केंद्रों में कई सदस्यों को खत्म किया गया। सेना ने कहा कि मारे गए हिजबुल्ला सदस्य इस्राइल पर हमलों की तैयारी कर रहे थे और अपनी ताकत बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन स्थानीय कमांडर थे, जिनकी पहचान अली अल-मुसावी, मोहम्मद अल-मुसावी और हुसैन याघी के रूप में हुई। याघी हिजबुल्ला के प्रमुख अधिकारी और संस्थापक मोहम्मद याघी के बेटे थे, जिनका निधन 2023 में हुआ। मोहम्मद याघी हिजबुल्लाह के दिवंगत नेता हसन नसरल्लाह के करीबी सहयोगी भी थे, जिन्हें सितंबर 2024 में इस्राइली हवाई हमले में मारा गया था।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस की मिसाइल फैक्टरी पर किया ड्रोन हमला, 11 लोग घायल; तीन अस्पताल में भर्ती


लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी लेबनान में इस्राइली हमलों में 10 लोग मारे गए और 24 घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

रायाक अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अली अब्दुल्लाह ने एपी को बताया कि हमला सूर्यास्त के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 शव और 21 घायल मिले। मृतकों में दो गैर लेबनानी (एक सीरियाई पुरुष और एक इथियोपियाई महिला) शामिल थे। घायल लोगों में पांच सीरियाई और तीन इथियोपियाई थे। इथियोपियाई अक्सर लेबनान में प्रवासी घरेलू कामगार के रूप में आते हैं। शनिवार दोपहर को पूर्वी गांव नबी चित में हिजबुल्ला के दो सदस्यों का नमाज-ए-जनाजा पढ़ा गया।

सात अक्तूबर 2023 को हमास हमास ने इस्राइल पर हमले किए थे। जिसके बाद गाजा युद्ध शुरू हुआ और हिजबुल्ला ने हमास और फलस्तीनियों का समर्थन करने के लिए लेबनान से इस्राइल पर रॉकेट दागना शुरू किया था। इसके बाद जवाब में इस्राइल ने हवाई हमले और गोलीबारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed