फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel war Benjamin Netanyahu office claim babies murder photo Showed to US Leader

Israel War: नेतन्याहू ने अमेरिका को दिखाई हमास की हैवानियत, साझा कीं रोंगटे खड़ी करने वाली तस्वीरें

Thu, 12 Oct 2023 11:03 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

इस्राइल में युद्ध के बीच बच्चों के साथ हैवानियत की रोंगटे खड़ी करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि विचलित करने वाली तस्वीरों के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं। अमेरिका इस लड़ाई में इस्राइल के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
Israel war Benjamin Netanyahu office claim babies murder photo Showed to US Leader
israel war baby body - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी तस्वीरों के बारे में दावा किया जा रहा है कि तस्वीरें हमास के आतंकी हमले में मारे गए और जलाए गए बच्चों की हैं। आतंकी वारदात में मारे गए शिशुओं की भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर साझा करते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को ये तस्वीरें दिखाई गई हैं।
विज्ञापन


बच्चों के सिर काटने की हैवानियत
बयान में कहा गया कि हमास अमानवीय है। हमास आईएसआईएस है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तस्वीरें शेयर करने का समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हमास के आतंकी शिशुओं के सिर काट रहे हैं, इस्राइल की तरफ से किए गए इन दावों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से तस्वीरें शेयर की गई हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास के हमले पर क्या कहा?
इन दावों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी स्वीकार किया था। उन्होंने बुधवार को कहा था कि हमास के हमले "अमानवीय" हैं। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ऐसी तस्वीरें देखी हैं, जिसमें हमास के आतंकी बच्चों के सिर काट रहे हैं। हालांकि, बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बयान को खारिज कर दिया। बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति और अधिकारियों में किसी ने भी तस्वीरें नहीं देखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने इस्राइल के दावों का खंडन किया
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि बाइडन इस्राइल की मीडिया रिपोर्ट्स और देश के एक वरिष्ठ अधिकारी की टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे। इसी बीच हमास ने दावों का खंडन किया है और कहा है कि "फलस्तीनी लोगों और प्रतिरोध" के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है।

फलस्तीन पर क्या बोल गया अमेरिका?
इसी बीच समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन की मुलाकात तेल अवीव में हुई। अमेरिका ने हमास के खिलाफ युद्ध में इस्राइल का मजबूती से समर्थन करने का वादा किया। साथ ही यह भी कहा कि फलस्तीनियों की "वैध आकांक्षाएं" हैं जिनका प्रतिनिधित्व हमास नहीं कर रहा है।

भयावह तस्वीरें देखकर स्तब्ध हूं: ब्लिंकन
इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, इस्राइल में एक असाधारण टीम का समर्थन हासिल हुआ। वे अपने दोस्तों और उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो आतंक के खिलाफ हैं। ब्लिंकन ने कहा, "लोग गहरे अंधेरे के इस क्षण में भी प्रकाश की झलक खोजने में लगे हुए हैं। हमने तस्वीरें और वीडियो देखी हैं, जिन्हें इस्राइली सरकार ने साझा किया। इस पर कुछ कहने के लिए सही शब्द ढूंढना कठिन है। यह उस चीज से परे है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करना चाहेगा। एक बच्चा, गोलियों से छलनी एक शिशु, सैनिकों के सिर काट दिए गए, युवाओं को जिंदा जला दिया गया, लोगों को उनकी कारों या उनके घरों में मार दिया गया। यह समझ से परे है।

गाजा के नागरिक इस्राइल के निशाने पर नहीं: ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि गाजा में भूमध्यसागरीय स्थिति पर उन्हें लगता है कि सबसे पहले उस बुनियादी मुद्दे को याद रखना महत्वपूर्ण है जो इसे जटिल बनाता है। हमास नागरिकों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में करता है। कुछ ऐसा जो नया नहीं है, कुछ ऐसा जो उन्होंने हमेशा जानबूझकर किया है। वे नागरिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, ताकि वे खुद को बचा सकें। ब्लिंकन ने साफ किया कि गाजा पट्टी के आम नागरिक इस्राइल के सैन्य अभियानों का लक्ष्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमने गाजा में रहने वाले लोगों की मानवीय जरूरतों को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।"


हम इस्राइल के साथ खड़े हैं: अमेरिका
ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने स्पष्ट कहा है कि हम इस्राइल के साथ खड़े हैं। हम उनके लोगों की रक्षा, उसके देश की रक्षा के संकल्प में उसके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए इस्राइल के साथ खड़े हैं कि बीते शनिवार को जैसी आतंकी वारदात हुई वह दोबारा कभी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed