फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel starts ground and air campaign in Gaza internet and phone services suspended

Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइल की भारी बमबारी, आईडीएफ ने तेज किया जमीनी अभियान, इंटरनेट निलंबित

Sat, 28 Oct 2023 01:56 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 01:56 AM IST
सार

इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि इजरायली वायु और जमीनी सेना गाजा पट्टी में अभियान बढ़ा रही है, जहां इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं काट दी गई हैं।

विज्ञापन
Israel starts ground and air campaign in Gaza internet and phone services suspended
इस्राइल हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच पिछले कई सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 7300 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइली वायु सेना और जमीनी सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। इसके अलावा, इस्राइल ने गाजा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है, जिससे अब गाजा के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने रात होते ही गाजा में भारी बमबारी शुरू कर दी। इस्राइली थल सेना गाजा पट्टी में अभियान का विस्तार कर रही है। हमास का कहना है कि उसके लड़ाके अलग-अलग क्षेत्रों में इस्राइली सैनिकों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों को बंधकों की चेतावनी
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, अमेरिका गाजा में इस्राइल की घुसपैठ से चिंतित है क्योंकि इससे भारी नुकसान हो सकता है। अधिक लोग इस अभियान से हताहत हो सकते हैं और क्षेत्रीय तनाव भी बढ़ सकता है। अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि जमीनी हमले के कारण बंदियों की रिहाई पर जारी बातचीत पटरी से उतर सकती है। 

डब्लूएचओ महानिदेशक ने जाहिर की चिंता
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने बताया कि इंटरनेट और मोबाइल सुविधा निलंबित हो जाने के कारण संस्थान अपने कर्मियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आह्वान किया है। एक्स पर घेब्रेयसस ने कहा कि हमने गाजा में अपने कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित अन्य मानवीय सहयोगियों के साथ संपर्क खो दिया है। इस कार्रवाई से मुझे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। हम सभी नागरिकों की तत्काल सुरक्षा और पूर्ण मानवीय पहुंच का आग्रह करते हैं।

छह कमांडर ढेर, हमास बोला हमले रुकें तो छोड़ेंगे बंधक
इस्राइली सेना ने गाजा में हमले तेज करते हुए छह और आतंकी कमांडरों को मार गिराया। इनमें हमास के पांच और फलस्तीनी इस्लामी जेहाद का एक कमांडर है। अपने कई कमांडरों के मारे जाने व ठिकाने ध्वस्त होने से घबराए हमास ने कहा कि अगर हमले बंद हों तो वह बंधकों को छोड़ सकता है। हालांकि, इस्राइल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसके जमीनी हमले लगातार जारी हैं। उसने 24 घंटे में गाजा में छापामार कार्रवाई की है। वेस्ट बैंक में हमास आतंकियों समेत 36 फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।


इस्राइली सेना ने कहा, हवाई हमले में हमास के खान यूनिस बटालियन का कमांडर मधथ मुबशार, खुफिया इकाई का डिप्टी कमांडर शादी बारूद, दार्ज तफा बटालियन का कमांडर रफत अब्बास, डिप्टी इब्राहिम जेदेवा और आतंकी समूह का कमांडर तारेक मारूफ मारे गए। इसके अलावा, वेस्ट बैंक के जेनिन में फलस्तीनी इस्लामी जेहाद का फील्ड कमांडर आयसर अल-आमेर भी मारा गया। 

हमास ने कहा, बंधकों को ढूंढ़ने के लिए समय चाहिए
रूसी अखबार कोरमसैंट ने हमास के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अबू हमीद के हवाले से कहा है कि बंधकों की रिहाई के लिए हमले बंद होने जरूरी हैं। हमीद ने कहा, 7 अक्तूबर के हमले में हमास के विभिन्न धड़ों ने कई लोगों को बंधक बनाया था। हमें गाजा पट्टी में उनको ढूंढ़ने और रिहा करने के लिए समय चाहिए और यह तभी संभव है जब हमले बंद हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed