फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel stages heavy airstrikes in Lebanon News and updates Israel Declares 48-Hour Emergency

Israel: हिजबुल्ला के हमले की योजना पर इस्राइल ने फेरा पानी, लेबनान पर किए हवाई हमले; 48 घंटे का आपातकाल घोषित

Sun, 25 Aug 2024 09:47 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

लेबनान में इस्राइल द्वारा किए हवाई हमलों का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। इस्राइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
Israel stages heavy airstrikes in Lebanon News and updates Israel Declares 48-Hour Emergency
इस्राइल ने लेबनान पर किया हमला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच, इस्राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। इस्राइल ने रविवार की सुबह दक्षिणी लेबनान में कई हवाई हमले किए। इसका कहना है कि हिजबुल्ला इस्राइल पर हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए एहतियातन यह हमले किए गए। हालांकि, यह हमला गाजा संघर्ष विराम वार्ता को विफल कर सकता है। 

विज्ञापन


हिजबुल्ला ने भी किया था हमला
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्ला ने शनिवार को इस्राइल की ओर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए थे। इस हमले में इस्राइली सीमा के अंदर स्थित कई घर तबाह हो गए।बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने ये हमले शुक्रवार को हुए इस्राइली हमले के जवाब में किया था।
विज्ञापन


उड़ानें प्रभावित
लेबनान में हवाई हमलों का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। इस्राइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। वहीं, कुछ उड़ानों में देरी भी हो रही है। वहीं, यहां के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने घरेलू मोर्चे पर विशेष स्थिति की घोषणा की। उन्होंने इस्राइली सेना द्वारा लेबनान में एहतियाती हमले शुरू करने के बाद रविवार सुबह छह बजे से 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी आपातकाल का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान कर रहा बदला लेने का दावा
ईरान समर्थित समूह पिछले महीने के अंत में इस्राइल द्वारा एक शीर्ष कमांडर की हत्या का बदला लेने का दावा कर रहा है। इस बीच, इस्राइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला देश पर भारी मात्रा में रॉकेट और मिसाइलों से हमला करने की योजना बना रहा था। इसलिए एहतियात बरते हुए हमला किया गया। 

संघर्ष विराम वार्ता पर खतरा
पूरे उत्तरी इस्राइल में हवाई हमले के सायरन बजने की खबरें आईं। वहीं, बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आने वाली उड़ानों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया। बता दें, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मिस्र हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के एक नए दौर की मेजबानी कर रहा है, जो अब अपने 11वें महीने में है। हिजबुल्ला ने कहा है कि अगर संघर्ष विराम होता है तो वह लड़ाई रोक देगा।

पिछले सप्ताह इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि वह ईरान समर्थित समूह के साथ संभावित लड़ाई की आशंका के बीच लेबनानी सीमा की ओर अधिक सैनिकों को तैनात कर रहे हैं।

अपने नागरिकों को बचाने के लिए किए हमले: हगारी
इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने रविवार को कहा, 'खतरों को दूर करने के लिए एक आत्मरक्षा कार्रवाई के तहत इस्राइली सेना लेबनान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर रही है। इन ठिकानों से हिजबुल्ला इस्राइली नागरिकों पर हमले करने की योजना बना रहा था।'



लेबनानी नागरिकों को दूर जाने की दी चेतावनी
उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, 'हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इस्राइल पर व्यापक हमला करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए हम उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को चेतावनी देते हैं, जहां हिजबुल्ला के ठिकाने हैं, वे वहां से तुरंत कहीं दूर चले जाएं।'

लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिण में हमलों की सूचना दी, लेकिन तुरंत अधिक विवरण नहीं दिया। सोशल मीडिया फुटेज में दक्षिणी लेबनान में हमलों की झलक दिखाई दी। इस्राइली मीडिया ने उड़ान रद्द होने की खबर के लिए इस्राइल एयरपोर्ट अथॉरिटी का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed